{"_id":"66560c753c5c471da0015082","slug":"10-thousand-population-lost-electricity-for-12-hours-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-115814-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 12 घंटे गुल रही 10 हजार आबादी की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 12 घंटे गुल रही 10 हजार आबादी की बिजली
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। इंजीनियरिंग काॅलेज बिजली घर की 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार रेलवे कर्मियों द्वारा खोदाई के दौरान कट गया। इससे तीन मुहल्ले समेत आठ गांवों की 10 हजार आबादी की बिजली गुल हो गई। उपभोक्ताओं को पूरी रात भीषण गर्मी में जाग कर गुजारनी पड़ी। पानी की किल्लत से लेकर जरूरी काम काज बाधित रहे। सबसे ज्यादा परेशानी गृहिणियोंं को उठानी पड़ी।
सोमवार रात आठ बजे के करीब कटरिया याकूबपुर रेलवे क्रॉसिंग के निकट रेलवे द्वारा जेसीबी से खोदाई का कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान नीचे से गुजरा 11 हजार वोल्ट का बिजली का केबल कट गया। जिससे इस बिजली घर से संचालित अरिया बाजार, सुलतानपुर मुहल्ला समेत भीखपुर ताजूपुर, कमालपुर, मोहिद्दीनपुर, मरूई, दहीरपुर आंशिक गांव समेत आठ गांव की 10 हजार आबादी की बिजली गुल हो गई।
मामलू ट्रिपिंग समझकर पहले तो लोगों ने काफी देर इंतजार किया। जब एक घंटे बाद नौ बजे भी बिजली बहाल नहीं हुई, तो उपभोक्ताओं ने निगम के अधिकारियों को फोन किया। तब उपभोक्ताओं को केबल कटने की जानकारी हुई। रात 12 बजते-बजते लोगों के इन्वर्टरों ने भी दगा दे दिया। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने घरोंं की छतों की शरण ली, लेकिन वहां भी राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
भीषण गर्मी में लोगोंं को रात जाग कर गुजारनी पड़ी। दूसरे दिन मंगलवार सुबह लोगों को बिजली न आने से पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। स्थानीय दिवाकर चौधरी, सुधीर कुमार, सुमित आदि ने बताया कि पूरी रात आपूर्ति बाधित रहने से पानी समेत अन्य किल्लतोंं का सामना करना पड़ा। सुबह आठ बजे पहुंचे बिजलीकर्मियों ने वीआईपी फीडर से उक्त क्षेत्र की आपूर्ति बहाल की, तब जाकर लोगोंं ने राहत की सांस ली। मंगलवार को सात घंटे की कठिन मेहनत के बाद दोपहर तीन बजे बिजलीकर्मी केबल ठीक कर सके। अधिशासी अधिकारी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे द्वारा खोदाई कराने के दौरान केबल कट गई थी, जिसे ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।