फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Yuva Chetna convenor Rohit reached Prayagraj Congress wants to push the country into the flame of caste

युवा चेतना के संयोजक रोहित पहुंचे प्रयागराज : बोले- देश को जाति-धर्म की ज्वाला में धकेलना चाहती है कांग्रेस

Fri, 20 Sep 2024 04:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 Sep 2024 04:44 PM IST
सार

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के युवराज और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को अपनी भाषा संयमित रखनी चाहिए। विदेश की भूमि पर देश के संदर्भ में दिए गए उनके बयान ने देश के लोगों को आहत किया है। कहा कि कांग्रेस पार्टी देश को जाति-धर्म के ज्वाला में धकेलना चाहती है जो हम होने नहीं देंगे। 

विज्ञापन
Yuva Chetna convenor Rohit reached Prayagraj Congress wants to push the country into the flame of caste
रोहित कुमार सिंह, राष्ट्रीय संयोजक- युवा चेतना। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह का प्रयागराज पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। रोहित सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा और कांग्रेस पर देश को जाति और धर्म के नाम पर बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया है। रोहित सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के युवराज और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को अपनी भाषा संयमित रखनी चाहिए। विदेश की भूमि पर देश के संदर्भ में दिए गए उनके बयान ने देश के लोगों को आहत किया है। कहा कि कांग्रेस पार्टी देश को जाति-धर्म के ज्वाला में धकेलना चाहती है जो हम होने नहीं देंगे। 

विज्ञापन


कहा कि युवा चेतना का लक्ष्य भारत को 2047 तक विश्वगुरु बनाना है। भारत माता के वैभव के वृद्धि के लिए सबको अधिक श्रम करना होगा। हम परिवारवादी शक्तियों के खिलाफ लड़ रहे हैं। परिवारवाद भारतीय राजनीति को दीमक की तरह खा रहा है। खेत में खुरपी चलाने वाले किसान-मज़दूर की संतान को समाज के मुख्यधारा से जोड़ना है। कांग्रेस सहित इंडी गठबंधन में शामिल सभी राजनीतिक दलों को देश से मतलब नहीं है उन्हें तो बस अपने परिवार की चिंता है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार देश के प्रगति के लिए जिस प्रकार से वन नेशन वन इलेक्शन क़ानून बना रही है उससे जनता बहुत गदगद है। लोकतंत्र के समृद्धि के लिए वन नेशन वन इलेक्शन एक कारगर प्रयास साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed