फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth who threatened self-immolation placed under house arrest

Prayagraj News: दो बाइकों की टक्कर में चार लोग हुए घायल

Sun, 01 Mar 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sun, 01 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Youth who threatened self-immolation placed under house arrest
थाना क्षेत्र के अयोध्या गांव में रामगढ़ चौकी के पास शनिवार को दो बाइक की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

अजय पुत्र सुखेन निवासी नेवढ़िया पाल थाना कोरांव अपने बड़े भाई के ससुराल नथऊपुर जादीपुर गांव आया था। वहां से वह अपने साले नागेंद्र प्रसाद के साथ किसी काम से अयोध्या गया था। दोनों एक ही बाइक पर जादीपुर नथऊपुर के लिए लौट रहे थे कि अयोध्या गांव में रामगढ़ पुलिस चौकी के पास विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार की आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन

हादसे में दोनों बाइकों पर सवार कुल चार लोग घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवकों को निजी वाहन से एक निजी अस्पताल लाया गया। जबकि अजय और नागेंद्र प्रसाद को सीएचसी कोरांव ले जाया गया। जहां से अजय को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश ने बताया कि अजय के सिर में गंभीर चोट होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया है। रामगढ़ पुलिस चौकी के प्रभारी आशीष सिंह यादव ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed