फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth who came to buy a gold chain absconded with a bunch of ten chains, the incident was captured on CCTV

Prayagraj : सोने की चेन खरीदने पहुंचा युवक दस चेन को गुच्छा लेकर फरार, घटना सीसीटीवी में कैद

Fri, 11 Jul 2025 07:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Jul 2025 07:02 PM IST
सार

नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर रोड एडीए मोड स्थित एक आभूषण की दुकान में शुक्रवार दोपहर को सोने की चेन खरीदने पहुंचा युवक चेन का गुच्छा लेकर फरार हो गया। युवक बीते तीन दिनों से दुकान में अपनी मां के लिए चेन खरीदने आ रहा था। शुक्रवार दोपहर को युवक आया था।

विज्ञापन
Youth who came to buy a gold chain absconded with a bunch of ten chains, the incident was captured on CCTV
गोल्ड चेन। सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर रोड एडीए मोड स्थित एक आभूषण की दुकान में शुक्रवार दोपहर को सोने की चेन खरीदने पहुंचा युवक चेन का गुच्छा लेकर फरार हो गया। युवक बीते तीन दिनों से दुकान में अपनी मां के लिए चेन खरीदने आ रहा था। शुक्रवार दोपहर को युवक आया था और पैसा लाने की बात कहकर चला गया था। दो घंटे बाद फिर से युवक पहुंचा और चेन लेने के दौरान चेन का गुच्छा लेकर फरार हो गया। गुच्छे में दस चेन थी, जिसकी कीमत नौ लाख बताई जा रही है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर युवक की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एडीए कालोनी निवासी राजेश वैश्य की एडीए मोड पर महालक्ष्मी ज्वैलर्स के नाम से आभूषण की दुकान है। शुक्रवार शाम करीब तीन बजे एक युवक दुकान पर सोने की चेन लेने पहुंचा था। उस समय दुकान में राजेश की पत्नी प्रीति मौजूद थी। युवक ने आठ से नौ ग्राम की चेन दिखाने की बात कही। प्रीति ने युवक को चेन दिखाई तो उसमें एक चेन पसंद कर वह उसकी कीमत पूछा।

विज्ञापन


जैसे ही प्रीति चेन की तौल करने के लिए मुड़ी इतने में युुवक चेन का गुच्छा लेकर दुकान से बाहर निकल गया। प्रीति शोर मचाते हुए दुकान से बाहर निकली, लेकिन तब तक युवक वहां से फरार हो गया। राजेश ने बताया कि युवक बीते तीन दिनों से लगातार अपनी मां के लिए चेन खरीदने के लिए आ रहा था। शुक्रवार दोपहर बारह बजे के आस-पास भी वह आया था। इसके बाद वह शाम को पहुंचा और घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार ने बताया कि गुच्छे में दस चेन थी, जिसका वजन अस्सी से नब्बे ग्राम था। इसकी कीमत लगभग नौ लाख रुपये थे। युवक द्वारा किया गया कृत्य दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं सूचना पर इंस्पेक्टर नैनी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर लौट आए। नैनी पुलिस दुकानदार को लेकर पुलिस लाइन पहुंच कर चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरा दिखाकर युवक की पहचान करने में जुटी है। इंस्पेक्टर नैनी बृज किशोर गौतम ने बताया कि युवक की पहचान व पकड़ने को लेकर टीम लगाई गई है। घटना के खुलासे के लिए एसओजी भी लगाई गई है। जल्द ही युवक को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed