फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth parliament held in Magh mela

राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े सरकार के फैसलों पर युवा संसद ने ध्वनिमत से लगाई मुहर

Sat, 18 Jan 2020 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Youth parliament held in Magh mela
Youth parliament held in Magh mela - फोटो : ALDCOMPACT
कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने के फैसले को सही ठहराया, सीएए का भी किया स्वागत
विज्ञापन

निर्भया व हैदराबाद कांड जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए बने कड़े कानून
प्रयागराज। संगम पर शुक्रवार को गंगा सेना शिविर में पहली बार राष्ट्रीय युवा संसद में राष्ट्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने, नागरिकता संशोधन कानून लागू करने को युवाओं ने सही ठहराया। निर्भया व हाल में महिला पशु चिकित्सक के साथ हुई घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कानून बनाने की बात कही गई। कई राष्ट्रीय मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष के बीच सवाल जवाब हुए।
युवा संसद के स्पीकर बनाए गए जगद्गुरु राघवाचार्य ने सबसे पहले सदन को सुचारू रूप से चलाने का आग्रह किया। इसके बाद महासचिव शिवानी सिंह ने नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई। स्पीकर की ओर से मयंक सिंह को आमंत्रित किए जाने के साथ ही प्रश्नकाल की शुरुआत हुई। मयंक ने कश्मीर के हालात पर सदन का ध्यान आकृष्ट कराया। नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे मकरध्वज यादव ने पठानकोट में हुए आतंकी हमलों में खुफिया एजेंसियों की विफलता पर अपनी बात रखी।
विज्ञापन

उन्होंने पूछा कि सवा सौ करोड़ देश वासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना क्या सरकार का दायित्व नहीं है । जवाब देते हुए गृह मंत्री की भूमिका में संस्कार त्रिपाठी ने बताया कि भावुकता में नहीं तथ्यों पर बात की जानी चाहिए। उन्होंने विंग कमांडर अभिनंदन के साहस का हवाला दिया। जिन्होंने आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया था। सांसद के रूप में विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी-अपनी भूमिका निभाई। युवा संसद के सदस्यों को योग गुरु स्वामी आनंद गिरि ने शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि समाज की बेहतरी एवं देश की प्रगति के लिए युवा अभी से काम करना आरंभ करें। ताकि इसका लाभ लाभ आम नागरिक को भी मिल सके। स्पीकर की भूमिका में राघवाचार्य ने छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि लॉरेंल्स इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ अरुण प्रकाश व देवेंद्र मिश्र ने युवाओं से अपना लक्ष्य हासिल करने की अपील की। अतिथियों का स्वागत संयोजक पीयूष पंडित ने और संचालन कवि शरद कुमार मिश्र ने किया। निर्भय द्विवेदी, प्रिया मौर्या, शिवम, नीरज, अनुज, अमित, आकाश उपस्थित थे। ऑस्ट्रेलिया से देवेंद्र शर्मा, शोभना शर्मा, पिंकी यादव, ईशु यादव, संदीप तिवारी उपस्थित थे। यह कार्यक्रम मां गंगा निर्मल संरक्षण समिति की ओर से आयोजित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed