फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth hangs himself after posting a 'Goodbye' status on Facebook.

Prayagraj News: फेसबुक पर अलविदा का स्टेटस लगाकर फंदे पर लटका युवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Youth hangs himself after posting a 'Goodbye' status on Facebook.
अदनान। फाइल फोटो
करेली के बख्शी मोड़ा स्थित नानी के घर रहने वाले अदनान अहमद (18) ने मंगलवार सुबह फंदे पर लटक कर जान दे दी। घटना से कुछ देर पहले अदनान ने फेसबुक स्टोरी पर दोस्तों को ‘अलविदा’ कहते हुए ऑडियो पोस्ट किया था। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर भावा निवासी अदनान अली पीवीसी पैनल का काम करता था। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह दो भाई एक बहन में सबसे छोटा था। अदनान कई वर्षों से नानी के साथ रहता था।
विज्ञापन

अदनान के मामा इरफान ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब आठ बजे सुल्तानपुर भावा वाले घर से वह अपनी भांजी को स्कूल छोड़ने गया था। इसके बाद वह बाइक से करेली लौट आया। करीब नौ बजे बहन ने उसे फोन किया, लेकिन कॉल नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेशान परिवार के लोग करेली पहुंचे। यहां अंदर से दरवाजा बंद था। खिड़की से झांककर देखा तो अदनान कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका था। करेली थाना प्रभारी सचिदानंद सिंह ने बताया कि आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है, मामले की जांच की जा रही है। बुधवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।


सीसीटीवी में कैद हुई आखिरी गतिविधि
परिजनों के मुताबिक, मोहल्ले में आसपास सीसीटीवी कैमरे में अदनान का फुटेज सामने आया। इसमें दिखा कि वह सुबह करीब 8:45 बजे बाइक से अकेला घर लौटा। बाइक घर के बाहर खड़ी की और अंदर चला गया। फिर थोड़ी देर बाद बाहर निकलकर दरवाजे पर ताला लगा दिया और दूसरे दरवाजे से घर के अंदर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed