फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth hanged in suspicious circumstances

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 11 Jul 2019 11:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Youth hanged in suspicious circumstances
संदिग्ध हालात में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
बाघराय। संदिग्ध हालात में युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जानकारी होने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बाद में परिजनों के पोस्टमार्टम न कराने की बात पर पुलिस ने पंचनामा का शव उन्हें सौंप दिया।

बाघराय थाना क्षेत्र के मंडलभासौ गांव निवासी हरीश उर्फ बबलू (25) पुत्र मुकुंद लाल प्रजापति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में सुबह फांसी के फंदे पर झूलता मिला। परिजन उसका शव देख बिलख पड़े। जानकारी पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने शव को नीचे उतारा। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। परिजनों के पोस्टमार्टम से इंकार करने पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर उनके हवाले कर दिया। परिजनों का कहना है कि बबलू आए दिन बीमार रहता था। बावजूद इसके चर्चा है कि उसने पारिवारिक कलह के चलते फांसी लगाकर जान दी है। मृतक की शादी 2 वर्ष पहले लालगोपालगंज बांधपुर के संतलाल प्रजापति के यहां हुई थी। बबलू की मौत पर माता इंद्राणी, पिता मुकुंद लाल, भाई राजेश का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed