फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth dies in road accident, companion injured

Prayagraj News: सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल

Wed, 22 Apr 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 22 Apr 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident, companion injured
थाना क्षेत्र के टिकरी गांव के निकट प्रयागराज-प्रतापगढ़ हाईवे पर मंगलवार भोर अज्ञात वाहन से एंबुलेंस में टक्कर लगने से एंबुलेंस सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर ग्रामीण घायल को सीएचसी सोरांव ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फूलपुर के रहने वाले अशोक कुमार पटेल (30) के साथ उमेश कुमार निवासी होलागढ़ एम्बुलेंस से प्रयागराज शहर की ओर जा रहे थे। सोरांव थाना अंतर्गत टिकरी गांव के पास प्रयागराज-प्रतापगढ़ हाईवे पर एंबुलेंस में अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। एंबुलेंस में सवार अशोक कुमार पटेल की मौत हो गई। उमेश कुमार को गंभीर हालत में स्वरूप रानी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस बाबत सोरांव प्रभारी निरीक्षक केशव वर्मा ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि पीड़ित परिवार की तरफ से कोई तहरीर आती है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed