{"_id":"64649175d2b3e2c86b0f8222","slug":"younger-sister-killed-along-with-lover-in-prayagraj-opposing-love-affair-and-greed-for-property-2023-05-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रेमी के साथ मिलकर छोटी बहन को मार डाला, प्रेम संबंधों का विरोध करने और संपत्ति के लालच में ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रेमी के साथ मिलकर छोटी बहन को मार डाला, प्रेम संबंधों का विरोध करने और संपत्ति के लालच में ली जान
Wed, 17 May 2023 03:39 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 17 May 2023 03:39 PM IST
सार
यूपी के प्रयागराज से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर छोटी बहन की हत्या कर दी। मृतका प्रेम संबंधों का विरोध करती थी। बड़ी बहन ने प्रेम संबंधों का विरोध और संपत्ति के लालच में छोटी बहन की जान ले ली। हत्या के बाद हथियार और शव पोखरे में छिपाया दिया।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रयागराज के खीरी थाना इलाके की ग्राम पंचायत कैथल में सोमवार रात प्रेम संबंधों का विरोध करने और एक बीघा जमीन के लालच में बड़ी बहन ने प्रेमी के साथ मिलकर छोटी बहन की हत्या कर दी। सोते समय सब्जी काटने वाले चाकू से मारा, फिर शव और हथियार को घर के पास स्थित पोखरे में छिपा दिया।
मंगलवार सुबह आरोपी अपनी मौसी के साथ थाने पहुंची और छोटी बहन की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर लाश छिपाने की शिकायत की। मृतका के पिता कैथल गांव निवासी रामनिरंजन प्रजापति की कुछ वर्ष पहले मौत हो गई थी। वह मांगलिक कार्यक्रमों में बाजा बजाते थे। उनकी पत्नी ने करीब दस साल पहले ही दम तोड़ दिया था।
रामनिरंजन की 11 वर्षीय बेटी मोनू अपनी बड़ी बहन सोनू के साथ रहती थी। मोनू अक्सर बीमार रहती थी। दोनों बहनों के नाम एक-एक बीघा जमीन और एक-एक लाख रुपये बैंक में जमा हैं। एक वर्ष पहले बड़ी बहन सोनू का दूर के रिश्तेदार युवक ग्राम बडोखर निवासी रामकैलाश से प्रेम संबंध हो गया।
विज्ञापन
अक्सर उसका घर पर आना-जाना शुरू हो गया, जिसका मोनू विरोध करती थी। सोमवार रात गांव में दोनों बहनें बरात देखने गईं थीं। लौटीं तो रामकैलाश उनके घर पर मौजूद था, जिसका मोनू ने विरोध किया। इसी बात को लेकर रात में रामकैलाश और सोनू ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

मंगलवार सुबह थाने पहुंची सोनू ने पुलिस से छोटी बहन की हत्या की बात बताई तो एसीपी कौंधियारा वरुण कुमार कई थानों की फोर्स, डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पुलिस को सोनू पर शक हुआ। कड़ाई से पूछताछ में उसने सारा राज उगल दिया। सोनू और उसका प्रेमी रामकैलाश पुलिस हिरासत में हैं। पूछताछ जारी है।
किशोरी की हत्या उसकी बड़ी बहन व प्रेमी ने मिलकर की है। पूछताछ के दौरान दोनों ने हत्या की बात कुबूल की है। प्रेम प्रसंग को छिपाने व संपत्ति को लेकर हत्या की गई है। बहन व उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया गया है। मृतका की भाभी रेखा देवी पत्नी लवकुश प्रजापति ने मामले में तहरीर दी है।-वरुण कुमार, एसीपी कौंधियारा