Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Son stranded in Karachi for six months; father rushes to the door at every sound.

प्रयागराज : दरवाजे पर आहट होती है तो लगता है बेटा लौट आया, छह महीने से कराची में फंसा है लालापुर का विनीत

Thu, 12 Nov 2026 06:56 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, लालापुर (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, लालापुर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 Nov 2026 06:56 PM IST
सार

दरवाजे पर किसी अनजान की आहट होती है तो पिता को लगता है कि शायद उनका बेटा लौट आया है। अगले ही पल उम्मीद टूट जाती है और आंखें नम हो जाती हैं। पाकिस्तान के कराची बंदरगाह पर छह महीने से फंसे मर्चेंट नेवी अधिकारी विनीत मिश्र की वतन वापसी के लिए पिता ललित किशोर मिश्र प्रधानमंत्री कार्यालय से लेकर मुख्यमंत्री और विदेश मंत्रालय तक गुहार लगा चुके हैं। कई जगह शिकायती पत्र दिए, जनप्रतिनिधियों से भी मदद मांगी, लेकिन पिता का कहना है कि अब तक कहीं से भी बेटे की जल्द वापसी का भरोसा नहीं मिला है।

विज्ञापन
Son stranded in Karachi for six months; father rushes to the door at every sound.
छह महीने से कराची में फंसे प्रयागराज के विनीत मिश्र। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

दरवाजे पर किसी अपरिचित की आवाज सुनाई देती है तो लगता है कि शायद मेरा लाल लौट आया है। यह बताते हुए ललित किशोर मिश्र की आंखें भर आती हैं। पाकिस्तान के कराची बंदरगाह पर पिछले छह महीने से फंसे मर्चेंट नेवी अधिकारी विनीत मिश्र की घर वापसी के इंतजार में परिवार की उम्मीदें अब टूटने लगी हैं। लालापुर थाना क्षेत्र के बघला गांव निवासी विनीत के पिता बेटे की वापसी के लिए महीनों से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनका कहना है कि अब तक किसी भी स्तर से ठोस आश्वासन नहीं मिला है।

विज्ञापन

ललित किशोर मिश्र बताते हैं कि बेटे की वतन वापसी के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री कार्यालय और विदेश मंत्रालय तक गुहार लगाई है। 22 अक्तूबर को प्रधानमंत्री कार्यालय और दो नवंबर को मुख्यमंत्री से मिलने के लिए गए थे, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। वहां यह कहकर वापस कर दिया गया कि उनके पास मुलाकात का पूर्व निर्धारित पत्र नहीं है। इसके बाद उन्होंने शिकायती पत्र सौंपा और लौट आए।

विज्ञापन

पिता बताते हैं कि उन्होंने पटियाला हाउस के पास स्थित विदेश सहायता कार्यालय में भी शिकायत दर्ज कराई है। कई जगह पत्र देने के बावजूद अब तक किसी का जवाब नहीं आया है। न ही किसी अधिकारी ने यह भरोसा दिलाया है कि उनका बेटा जल्द घर लौट आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विनीत की वापसी के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी प्रयास किए हैं। सांसद, बारा और फूलपुर के विधायकों के साथ केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई है। इसके बावजूद परिवार को अब तक बेटे की वापसी की कोई निश्चित जानकारी नहीं मिली है।

ललित किशोर मिश्र की निगाहें अब भी हर दिन दरवाजे पर टिकी रहती हैं। उन्हें उम्मीद है कि किसी दिन दरवाजे पर होने वाली आहट उनके बेटे के लौटने की खबर लेकर आएगी। छह महीने से जारी इंतजार ने पूरे परिवार को बेचैन कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed