{"_id":"67d26b7642f0f3e272087911","slug":"young-man-was-cut-off-by-a-train-in-kaushambi-his-head-was-found-190-km-away-in-mughalsarai-2025-03-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी से हैरान करने वाली खबर: कौशांबी में ट्रेन से कटा युवक, 190 किमी दूर मुगलसराय में मिला सिर; लोग स्तब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी से हैरान करने वाली खबर: कौशांबी में ट्रेन से कटा युवक, 190 किमी दूर मुगलसराय में मिला सिर; लोग स्तब्ध
Thu, 13 Mar 2025 11:10 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 13 Mar 2025 11:10 AM IST
सार
यूपी से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। कौशांबी में एक युवक ट्रेन से कट गया। युवक का धड़ कौशांबी में मिला, जबकि उसका सिर 190 किमी दूर मुगलसराय में मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कौशाम्बी में सिराथू के करीब स्थित शुजातपुर रेलवे स्टेशन के पास हैरान कर देने वाली घटना हुई। यहां ट्रेन की चपेट में आने से मृत हुए युवक का धड़ तो पड़ा रहा लेकिन इंजन में फंसकर उसका सिर लगभग 190 किलोमीटर दूर दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन मुगलसराय पहुंच गया।
सुबह ट्रेन पहुंचने पर इसकी जानकारी हुई तो प्रयागराज से जीआरपी के जवान मुगलसराय पहुंचे। फिर शाम को दूसरी ट्रेन से सिर वापस लेकर प्रयागराज आए। मृतक रीवा के ग्राम पताही, कोलहा तहसील सिरमौर का रहने वाला मोहित खरे (40) था।
युवक कानपुर से घर लौटते वक्त ट्रेन हादसे का शिकार हो गया। पुलिस के मुताबिक, वह कानपुर में रहकर प्राइवेट काम करता था। होली पर घर आने के लिए वह मंगलवार को अजमेर सियालदह एक्सप्रेस से चला।
विज्ञापन
दूसरी ट्रेन की चपेट में आया युवक
रात 1:30 के करीब ट्रेन शुजातपुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंची थी जहां वह ट्रेन से नीचे उतरा था। इसी दौरान दूसरी ट्रेन आ गई और चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इंजन में सिर फंसा देख लोग स्तब्ध
जीआरपी के जवान पहुंचे तो उसका धड़ मिला लेकिन सिर का पता नहीं चला। सुबह 11:30 के करीब ट्रेन दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन मुगलसराय पहुंची तो वहां इंजन में सिर फंसा देख लोग स्तब्ध रह गए।
यह भी पढ़ें: Bareilly News: फरीदपुर में चाचा-भतीजे की हत्या, हमलावरों ने गोलियों से भूना, होली से पहले डबल मर्डर से सनसनी

जीआरपी के जवान वापस लाए सिर
जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि रात में सुजातपुर रेलवे स्टेशन के पास हादसा हुआ था। इसके बाद प्रयागराज से जीआरपी के जवान मुगलसराय पहुंचे और शाम की ट्रेन से सिर लेकर वापस आए। तब तक परिजन भी आ गए थे।