फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   young man raped a four-year-old girl who had gone to graze goats with her mother, the condition of the girl

Prayagraj News : मां के साथ बकरी चराने गई चार साल की मासूम से युवक ने किया दुष्कर्म, बच्ची की हालत नाजुक

Thu, 04 Sep 2025 07:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 Sep 2025 07:27 PM IST
सार

घूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मां के साथ बकरी चराने गई मासूम के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। घटना के समय मां बकरी को हांकने के लिए दूर चली गई थी। लौटकर आई तो बच्ची गायब मिली।

विज्ञापन
young man raped a four-year-old girl who had gone to graze goats with her mother, the condition of the girl
दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

घूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मां के साथ बकरी चराने गई मासूम के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। घटना के समय मां बकरी को हांकने के लिए दूर चली गई थी। लौटकर आई तो बच्ची गायब मिली। कुछ देर बाद रोने की आवाज सुनकर पहुंची तो युवक धमकी देते हुए भाग निकला। महिला ने थाने में इसकी शिकायत की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


महिला गांव में बकरी चराने का काम करती है। बृहस्पतिवार को वह बकरी चराने जा रही थी। घर में छोटी बच्ची की देखरेख के लिए कोई नहीं था, तो उसको वह अपने साथ लेती गई। इसी बीच गांव का ही एक युवक आया और महिला से बातचीत करते हुए उसकी गोद से बच्ची को लेकर दुलारने लगा। इस बीच बकरियां चरते-चरते दूर चली गई थीं। महिला बेटी को युवक के पास छोड़कर बकरियों को हांकने के चली गई।
विज्ञापन


कुछ देर बाद बकरियों को हांक कर लौटी तो युवक बच्ची के साथ गायब था। महिला जोर-जोर से चिल्लाती हुई बच्ची को खोजने लगी, लेकिन वह नहीं मिली। बाद में कुछ दूर पर एक खेत में बच्ची के रोने की आवाज पर महिला खेत की तरफ गई तो आरोपी युवक बच्ची से हैवानियत कर रहा था। महिला को आता देख आरोपी किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची की हालत नाज़ुक थी। महिला पीड़ित बच्ची को लेकर घूरपुर थाने पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस से शिकायत किया। बच्ची को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी घूरपुर दिनेश सिंह ने कहा कि बच्ची से दुराचार से संबंधित जानकारी मिली है। पुलिस टीम मौके पर भेजी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed