फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Yamuna water level is rapidly decreasing, water crisis likely in many areas of the city

Prayagraj : तेजी से घट रहा यमुना का जलस्तर, शहर के कई इलाकों में जलसंकट के आसार

Sat, 30 May 2026 08:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 30 May 2026 08:06 PM IST
सार

पुराने शहर और सिविल लाइंस की जलापूर्ति के लिए महापौर गणेश केसरवानी ने जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को पत्र लिखकर सिंचाई विभाग से मदद मांगी है।

विज्ञापन
Yamuna water level is rapidly decreasing, water crisis likely in many areas of the city
पानी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पुराने शहर और सिविल लाइंस की जलापूर्ति के लिए महापौर गणेश केसरवानी ने जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को पत्र लिखकर सिंचाई विभाग से मदद मांगी है। इससे पहले जलकल विभाग ने भी सिंचाई विभाग को पत्र लिखा था। गर्मी की वजह से गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से कम हो रहा है। वर्तमान में यमुना का जलस्तर करीब आधा मीटर गिर गया है। चार मोटर को लगाकर दो इंटेकवेल तक पानी पहुंचाया जा रहा है। इसकी मदद से पुराने शहर और सिविल लाइंस में पेयजल आपूर्ति की जा रही है।

विज्ञापन


वहीं, जलकल विभाग की ओर से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से हो रही जलापूर्ति में सुबह और शाम आधे-आधे घंटे की कटौती की जा रही है। पुराने शहर के लगभग 35 वार्डों में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से जलापूर्ति की जाती है। इसके लिए यमुना से लगभग 80 से 85 एमएलडी पानी लिया जाता है।

विज्ञापन

इंटेकवेल तक पर्याप्त पानी पहुंचे इसके लिए करेलाबाग में खोदाई कराकर मोटर लगवाई गई हैं। जलस्तर और गिरने पर करेली, अटाला, मुट्ठीगंज, हिम्मतगंज, बेनीगंज, करैलाबाग, सादियापुर, दरियाबाद सहित अन्य क्षेत्रों में पेयजल संकट बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में प्रतिदिन 402 एमएलडी पानी की आपूर्ति होती है। इसमें 80 एमएलडी पेयजल की आपूर्ति वाटर ट्रीटमेंट प्लांट खुसरोबाग से होती है। वर्तमान में सुबह 5:30 बजे से आठ बजे और शाम पांच से 8:30 तक जलापूर्ति हो रही है।

यमुना नदी का जलस्तर गिरने के बाद सिंचाई विभाग से बांध का पानी छोड़ने के लिए पत्र लिखा गया है। शहर में पानी की समस्या न हो इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जलशक्ति मंत्री को पत्र लिखकर समस्या से निजात दिलाने में मदद करने का आग्रह किया गया है। - गणेश केसरवानी, महापौर प्रयागराज


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed