फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   X-ray facility launched at Kaudihar Community Health Centre

Prayagraj News: कौड़िहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे सुविधा शुरू

Wed, 01 Jul 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 01 Jul 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
X-ray facility launched at Kaudihar Community Health Centre
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़िहार में टेक्नीशियन के अभाव में बंद एक्सरे सुविधा मंगलवार को शुरू हो गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. अमरेश वर्मा ने बताया कि मरीजों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक्सरे मशीन को स्वास्थ्य केंद्र के दूसरे तल पर शिफ्ट कर दिया गया है। एक्सरे टेक्नीशियन और सहायक तकनीशियन की तैनाती कर मंगलवार से एक्सरे सेवा पूर्ण रूप से बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विभाग ने एक्सरे टेक्नीशियन सत्येंद्र कुमार यादव को दोबारा कौड़िहार सीएचसी में बुला लिया है। इसके साथ ही असिस्टेंट टेक्नीशियन मंजू सिंह की भी तैनाती कर दी गई है। बता दें कि लैब टेक्नीशियन वंदना के मातृत्व अवकाश पर होने के कारण व्यवस्थाएं प्रभावित थीं, जिन्हें अब दुरुस्त कर लिया गया है। बीते दिनों अमर उजाला ने मरीजों से संबंधित खबर को प्रमुखता से प्रकाशित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed