फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Written in suicide note: In Civil Lines, lawyers and police clashed, stone pelting erupted, ACP injured

Prayagraj : सिविल लाइंस में एकलव्य चौराहे के पास राजकीय मुद्रण कार्यालय में तोड़फोड़, एसीपी गश खाकर गिरे

Wed, 20 May 2026 05:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 20 May 2026 05:21 PM IST
सार

एसआरएन अस्पताल में वकीलों और डॉक्टरों के बीच विवाद को लेकर सिविल लाइंस में एकलव्य  चौराहे के पास बवाल हो गया। इसी बीच कुछ अज्ञात लोगों से राजकीय मुद्रणालय के कर्मचारियों  से झड़प हो गई। 

विज्ञापन
Written in suicide note: In Civil Lines, lawyers and police clashed, stone pelting erupted, ACP injured
घायल एसीपी विद्युत गोयल को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसआरएन अस्पताल में महिला अधिवक्ताओं और जूनियर डॉक्टरों के बीच हुए विवाद ने शहर में तनाव बना रहा। एकलव्य चौराहा स्थित निदेशालय मुद्रण एवं लेखन सामग्री उत्तर प्रदेश में जमकर पथराव व वाहनों में तोड़फोड़ होने से अफरा-तफरी मच गई। हालात को नियंत्रित करने पहुंचे एसीपी सिविल लाइंस ड्यूटी के दौरान भीषण गर्मी से अचानक गश खाकर गिर पड़े, जिसके बाद साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार दिलाया।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर करीब 3:45 बजे एकलव्य चौराहे पर चारों ओर बैरिकेडिंग कर सभी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी। इसी बीच निदेशालय मुद्रण एवं लेखन सामग्री उत्तर प्रदेश परिसर के बाहर अचानक माहौल बिगड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यालय का एक कर्मचारी परिसर में प्रवेश कर रहा था, तभी कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


विरोध होने पर भीड़ उग्र हो गई और देखते ही देखते पत्थरबाजी शुरू हो गई। परिसर में खड़ी कई कारों और बाइकों को निशाना बनाया। वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए, गमले फेंककर तोड़ दिए गए और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। इतना ही नहीं, निदेशालय के डिप्टी डायरेक्टर दिनेश कुमार यादव के केबिन में भी तोड़फोड़ की गई। घटना से कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



Written in suicide note: In Civil Lines, lawyers and police clashed, stone pelting erupted, ACP injured
गर्वमेंट प्रेस कार्यालय में की गई तोड़फोड़। - फोटो : अमर उजाला।

कई कर्मचारियों को आईं चोटें

पथराव और भगदड़ में कई कर्मचारियों को चोटें आई हैं। करीब आधे घंटे तक चले हंगामे और पथराव के बाद पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स बुलाकर हालात को नियंत्रण में किया। क्षेत्र में देर शाम तक तनाव बना रहा और एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

Written in suicide note: In Civil Lines, lawyers and police clashed, stone pelting erupted, ACP injured
पथराव में टूटे कार के शीशे। - फोटो : अमर उजाला।

वहीं, निदेशालय मुद्रण एवं लेखन सामग्री के ज्वाइंट डायरेक्टर श्याम नारायण ने बताया कि घटना में सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है और कई कर्मचारी घायल हुए हैं। मामले की शिकायत संबंधित थाने में दी जाएगी, ताकि हिंसा और तोड़फोड़ में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed