फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Workers should prepare for the Lok Sabha elections: Ashish Patel

लोकसभा चुनाव के लिए जमकर तैयारी करें कार्यकर्ता : आशीष पटेल

Tue, 11 Jul 2023 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 11 Jul 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Workers should prepare for the Lok Sabha elections: Ashish Patel
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अब अधिक समय नहीं बचा है। ऐसे में कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ चुनाव के लिए जमकर तैयारी करें। यह बातें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तकनीकी शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण और बाट माप विभाग आशीष पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सोमवार को कहीं।
विज्ञापन

अपना दल (एस) की तरफ से लोकसेवा आयोग चौराहे के पास आयोजित विधानसभा स्तरीय मासिक बैठक में शामिल होने पहुंचे कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि अब समय नहीं है, इसलिए जरूरी है कि कार्यकर्ता अभी से तैयारियों में जुट जाएं। इस बार हमें अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना है और एनडीए गठबंधन के साथ मिलकर दो तिहाई सीटों के साथ सरकार बनानी है।
विज्ञापन

बैठक के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सांसद नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल के साथ मौजूद तीन अन्य कार्यकर्ताओं के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर सभी ने बधाई दी। बैठक में अपना दल एस के जिला अध्यक्ष भानुप्रताप पटेल, शहर उत्तरी के विधानसभा अध्यक्ष राजेश पटेल, राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जमुना प्रसाद सरोज, बारा विधायक डॉ. वाचस्पति, विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राम लखन पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed