{"_id":"68ec0c5e0e86bc44ee0ea5b9","slug":"wont-tolerate-attacks-and-attacks-on-sanatan-dharma-swami-shandilya-allahabad-news-c-417-1-man1001-143-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनातन धर्म पर कुठाराघात और हमला बर्दाश्त नहीं : स्वामी शांडिल्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनातन धर्म पर कुठाराघात और हमला बर्दाश्त नहीं : स्वामी शांडिल्य
विज्ञापन
मंसूराबाद। सनातन धर्म पर लगातार हो रहे कुठाराघात को रोकने और सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के लिए शृंग्वेरपुर धाम के पीठाधीश्वर श्रीमदजगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री नारायण शांडिल्य महाराज के सानिध्य में रविवार को शृंग्वेरपुर धाम से सनातन यात्रा निकाली गई।
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म आदि अनादि काल से चला आ रहा है, जो चलता रहेगा लेकिन विरोध करने वाले कहीं ठहरते नहीं हैं। सनातन धर्म के खिलाफ जो भी गलत बयानबाजी और विरोध करेगा उसके खिलाफ संत समाज सड़क पर उतरकर विरोध करेगा।
शृंग्वेरपुर धाम से सृष्टि निर्माण स्थली दशाश्वमेध घाट तक सनातन यात्रा निकाली गई। यहां दशाश्वमेध महादेव का जलाभिषेक किया गया। यात्रा संयोजक डॉ. शिव पूजन मिश्र ने बताया कि प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या और चित्रकूट के लिए भी सनातन यात्रा शीघ्र निकाली जाएगी। इस यात्रा में स्वामी विमलदेव महाराज, अखिलेश तिवारी, कथावाचक राजेश्वर महाराज, कुलदीप नारायण तिवारी, वेद प्रकाश तिवारी, भुनेश्वरानन्द, लावलेषानन्द, बचाऊ शामिल रहे।