{"_id":"690669d1955b44bd7d0a9021","slug":"woman-riding-a-bike-dies-after-being-hit-by-a-magic-van-son-injured-allahabad-news-c-254-1-sald1001-105465-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: मैजिक की टक्कर से बाइक पर सवार महिला की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: मैजिक की टक्कर से बाइक पर सवार महिला की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन
उतरांव थाना क्षेत्र के जगतपुर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के सामने शनिवार सुबह गैस सिलिंडर लदे वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला बेटे के साथ एसआरएन अस्पताल में दवा लेने जा रही थी।
बरौना थाना उतरांव निवासी लाल बहादुर पाल सैदाबाद में सफाई कर्मी के पद पर तैनात हैं। उनकी पत्नी रीता (40) वर्ष अपने बेटे अर्जित पाल के साथ शनिवार को स्वरूप रानी अस्पताल में दवा लेने के लिए जा रही थीं। सुबह साढ़े दस बजे के करीब जैसे ही वह लोग जगतपुर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के सामने ही पहुंचे वैसे ही सामने से तेज रफ्तार से आ रही गैस सिलिंडर लदी मैजिक गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर बैठी रीता अनियंत्रित होकर जमीन पर गिर पड़ीं। मैजिक वाहन महिला के सिर को कुचलता हुआ आगे निकल गया। अर्जित पाल भी बुरी तरह घायल हो गया।
कुछ दूर जाकर वाहन चालक गाड़ी खड़ी कर फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंच कर गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी होते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतिका के दो बेटे एक अर्जित पाल दूसरा बेटा अभी पाल हैं। वहीं, आंखों के सामने मां की मौत से बेटा सदमे में है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना अध्यक्ष उतरांव प्रीतम कुमार तिवारी ने बताया कि मृतक महिला के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।