फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman principal arrested in case of firing on former student leader, two others wanted

Prayagraj News: पूर्व छात्र नेता पर फायरिंग के मामले में महिला प्रधानाचार्य गिरफ्तार, दो की तलाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Woman principal arrested in case of firing on former student leader, two others wanted
तेलियरगंज में इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के पूर्व छात्रनेता व अधिवक्ता पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल की प्रधानाचार्य प्रियदर्शनी सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोप है कि थार सवार प्रियदर्शनी ने अपने परिचित को गोली चलाने के लिए उकसाया था। शुक्रवार दोपहर में पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से जमानत दे दी गई। पुलिस ने अन्य दो आरोपियों की पहचान कर ली है। दावा है कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व छात्र नेता व अधिवक्ता रजनीश कुमार सिंह बुधवार रात अपने गांव बनवीपुर से घर लौट रहे थे। रात 11:39 बजे शिवकुटी के तेलियरगंज कैंटोनमेंट एरिया-271 गेट के पास पहुंचे तो थार सवार लोगों ने ओवरटेक करते हुए उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी में फायरिंग कर दी। हमले में वह बाल-बाल बच गए। घटना के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। थार नंबर के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। जांच में पता चला कि कार में महिला समेत तीन लोग सवार थे। शिवकुटी थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है। हालांकि, थार सवार महिला की पहचान एक प्रतिष्ठित स्कूल की प्रधानाचार्य प्रियदर्शनी के तौर पर हुई है। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में पता चला कि उन्होंने अपने साथी को गोली चलाने के लिए उकसाया था। जल्द ही अन्य दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रधानाचार्य प्रियदर्शनी सिंह का पक्ष जानने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण पर उन्हें कुछ नहीं कहना है। उनका फोन सर्विलांस पर लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed