फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman jumps into a well taking 11-month-old son in her arms

प्रयागराज : 11 माह के बेटे को गोद में लेेकर कुएं में कूदी महिला, मासूम की मौत, सास-ससुर से हुआ था विवाद

Wed, 02 Nov 2022 11:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 02 Nov 2022 11:06 PM IST
सार

पिछले कुछ दिनों से उसका सास-ससुर से आए दिन विवाद होता था। बुधवार शाम भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान आक्रोशत होकर वह ऋषभ को गोद में लेकर घर के बाहर निकल गई और कुछ दूर पर स्थित कुएं में छलांग लगा दी। 

विज्ञापन
Woman jumps into a well taking 11-month-old son in her arms
death - फोटो : demo pic

विस्तार

हंडिया के जबराडीह गांव में रहने वाले सविता देवी (28) ने 11 माह के मासूम बेटे ऋषभ को गोद में लेकर कुएं में छलांग लगा दी। इसमें वह तो सुरक्षित बच गई लेकिन बेटे की मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मचा हुआ है। जबराडीह गांव में रहने वाले शिवराज प्रजापति का बेटा अवधेश मुंबई में रहकर प्राइवेट काम करता है। अवधेश की शादी करीब चार साल पहले भेसटी गांव निवासी सविता से हुई थी। वह सास-ससुर के साथ गांव में ही रहती थी। 

विज्ञापन



उसके दो बेटों में ऋषभ छोटा था। पिछले कुछ दिनों से उसका सास-ससुर से आए दिन विवाद होता था। बुधवार शाम भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान आक्रोशत होकर वह ऋषभ को गोद में लेकर घर के बाहर निकल गई और कुछ दूर पर स्थित कुएं में छलांग लगा दी। सास-ससुर ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने कुछ देर बाद दोनों को बाहर निकाल लिया लेकिन तब तक ऋषभ की मौत हो चुकी थी। जबकि सविता सुरक्षित थी। बच्चे की मौत से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हंडिया इंस्पेक्टर धर्मेंद्र दुबे ने बताया कि  महिला के पति व मायकेवालों को सूचना दे दी गई है। पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed