{"_id":"5de95ce68ebc3e54b4104e55","slug":"winter-season-allahabad-news-ald2621476135","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड संग गलन बढ़ी, कोहरे का प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड संग गलन बढ़ी, कोहरे का प्रकोप
विज्ञापन
सुबह छाई रही धुंध, वाहन चालकों ने जलाई हेडलाइट
इस मौसम में बृहस्पतिवार की रात रही सबसे ठंडी, न्यूनतम पारा 9.2 डिग्री
प्रयागराज। इस मौसम में पांच दिसंबर यानी बृहस्पतिवार की रात सबसे ठंडी रही। पहाड़ी हवाओं के प्रकोप से ठंड संग गलन बढ़ गई। बुधवार रात से ही कोहरा छाया रहा। सुबह वाहन चालकों को हेडलाइट जलानी पड़ी। रात में आठ बजे के बाद धुंध परेशानी का कारण बनी। देर रात कोहरे का प्रकोप बढ़ गया। मौसम विभाग ने तापमान और कम होने और कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है।
मौसम के करवट लेने से अधिकतम तापमान मामूली अंतर के साथ बढ़कर 24.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इसके बावजूद हवाओं के प्रभाव से ठंडी हवाओं ने परेशान किया। न्यूनतम तापमान लगातार गोता लगा रहा है। चार दिन में रात का पारा करीब छह डिग्री लुढ़क गया। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
वातावरण में नमी का स्तर बढ़ा रहने से हवा निम्न दाब में बनी रही। यह कोहरा छाने का कारण बना। आर्द्रता अपने उच्चतम स्तर 100 प्रतिशत पर बनी रही। मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक शुक्रवार को हल्के बादल छाए रह सकते हैं। पूरे सप्ताह गरज चमक के साथ बारिश के आसार बने हैं। इस बीच हवा की चाल मध्यम रहेगी लेकिन ठंड का प्रकोप बढ़ते क्रम में होगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार सुबह कोहरा व धुंध रहेगी। नदी के किनारों, खुले स्थानों और हाईवे पर कोहरा प्रभावित कर सकता है।