फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Will be crucial half hundredth anniversary Executive

महत्वपूर्ण होगी डेढ़ सौवीं वर्ष गांठ की कार्यकारिणी

Sun, 12 Jul 2015 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 12 Jul 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
Will be crucial half hundredth anniversary Executive
इलाहाबाद(ब्यूरो)। हाईकोर्ट वर्ष 2016 में अपने स्थापना की 150 वीं वर्षगांठ मनाएगा। इस लिहाज से इस बार चुनी गई कार्यकारिणी काफी महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक होगी। शायद यही वजह है कि इस बार के चुनाव में प्रत्याशियों की संख्या अप्रत्याशित रूप से काफी ज्यादा रही है। चुनी गई कार्यकारिणी को इस मौके पर आयोजित होने वाले  ऐतिहासिक समारोह का साक्षी बनने का गौरव हासिल होगा। 150 वीं वर्षगांठ के अवसर पर भव्य समारोहों का आयोजन होना है। नामचीन और अतिमहत्वपूर्ण अतिथियों का आगमन भी होना है।
विज्ञापन


उम्मीदवारों में एक स्वाभाविक ललक है कि ऐसे महत्वपूर्ण मौके पर कार्यकारिणी में उनका नाम भी शामिल हो। बार एसोसिएशन की ऐसे समारोहों में काफी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। समारोह के मद्देनजर हाईकोर्ट को चमकाने का काम अभी से शुरू हो चुका है। लॉन का सुंदरीकरण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। बिल्डिंग का भी रंग-रोगन किया जा रहा है। समारोह को ऐतिहासिक बनाने में बार एसोसिएशन को भी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed