{"_id":"5ff219cb36cb7313404025a9","slug":"wife-killed-husband-in-kaushambi-accuses-husband-of-misbehavior-with-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी में पत्नी ने पति को मार डाला, बेटी से बदनीयती का पति पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी में पत्नी ने पति को मार डाला, बेटी से बदनीयती का पति पर लगाया आरोप
Mon, 04 Jan 2021 12:53 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 04 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी कोतवाली के काजीपुर गांव में रविवार शाम एक विवाहिता ने अपने पति की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद महिला मौके पर ही बैठी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला का कहना है कि उसका पति बेटी पर बुरी नीयत रखता था। इसी से त्रस्त होकर उसने पति की हत्या कर दी।
काजीपुर थुलगुला गांव का सुरेश सरोज (40) पुत्र गप्पू किसानी करता था। रविवार शाम घर के अंदर सुरेश की हत्या कर दी गई। वारदात की जानकारी पर पड़ोसी पहुंचे तो शव के पास सुरेश की पत्नी सुनीता बुत बनी पड़ी थी। सुरेश की मौत हो चुकी थी। मोहल्ले वालों की सूचना पर सीओ सिराथू रामवीर सिंह सैनी कोतवाली के साथ मौके पर पहुंचे।
जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने सुरेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ में सुरेश की पत्नी सुनीता ने हत्या की बात कुबूल की। उसका कहना था कि पति नशे में धुत होकर बेटी के साथ अश्लील हरकत किया करता था। आए दिन की हरकत से आजिज आकर उसने रविवार शाम पति के सिर पर डंडे से जोरदार हमला किया, इससे उसकी मौत हो गई।।