फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   When the minister of Yogi government came out on public relations, Nandi started making chaat

प्रयागराज : जनसंपर्क पर निकले योगी सरकार के मंत्री नंदी जब बनाने लगे चाट, बोले- आज कई साल बाद पकड़ा पलटा

Sun, 06 Feb 2022 07:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 06 Feb 2022 07:07 PM IST
सार

शहर दक्षिणी विधायक एवं एक बार फिर भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे मंत्री नंदी ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र शहर दक्षिणी की सड़कों पर भ्रमण कर व्यापक जनसंपर्क किया।

विज्ञापन
When the minister of Yogi government came out on public relations, Nandi started making chaat
Prayagraj News : चुनाव प्रचार के लिए निकले मंत्री नंदी ने एक दुकान पर चाट बनाया। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

जनसंपर्क पर निकले योगी सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने चौक इलाके में एक दुकान पर चाट बनाने लगे तो देखने वालों की भीड़ लग गई। मंत्री ने अपने हाथ से चाट बनाकर मौजूद कई लोगों को खिलाया भी। नंदी ने कहा कि आज कई साल बाद पलटा पकड़ा है। इस दौरान चाट के दुकानदार ने मंत्री से कहा कि छोटे दुकानदारों का भी कल्याण करने के लिए काम होना चाहिए। जिस पर मंत्री ने कहा कि इसका पूरा प्रयास किया जाएगा। 

विज्ञापन

 


जनसमर्थन के लिए भ्रमण पर निकले मंत्री नंदी
शहर दक्षिणी विधायक एवं एक बार फिर भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे मंत्री नंदी ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र शहर दक्षिणी की सड़कों पर भ्रमण कर व्यापक जनसंपर्क किया। दुकान-दुकान, घर-घर जाकर लोगों से मतदान करने का आग्रह किया। इस दौरान उनका कई जगह स्वागत भी किया गया। उन्होंने जॉनसेनगंज चौराहे से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। मंत्री जॉन्सेनगंज, पानदरीबा, खोआमंडी, मीरगंज, शिव चरण लाल रोड, सब्जी मंडी, ठठेरी बाजार, शाहगंज, नखास कोहना, अत्तरसुइया आदि इलाकों में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात किया। 

विज्ञापन

When the minister of Yogi government came out on public relations, Nandi started making chaat
Prayagraj News : चुनाव प्रचार के लिए निकले मंत्री नंदी ने एक दुकान पर चाट बनाया। - फोटो : प्रयागराज

नंदी सात फरवरी को भरेंगे पर्चा 
शहर दक्षिणी विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी नंद गोपाल गुप्ता नंदी सात फरवरी को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। मंत्री दिन में 11 बजे बहादुरगंज स्थित अपने आवास से ललिता देवी मंदिर पहुंचेंगे। मां ललिता देवी का पूजन, अर्चन करने के बाद मंत्री नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए रवाना होंगे।  सीएम दो के कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed