फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   When the farmers sitting on the dharna were removed, they got angry and threatened to commit suicide

Prayagraj News: धरने पर बैठे किसानों को हटाया तो भड़के, जान देने की धमकी

Mon, 30 Sep 2024 03:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 30 Sep 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
When the farmers sitting on the dharna were removed, they got angry and threatened to commit suicide
मीरगंज। गन्ना विकास समिति के डेलीगेट चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठे किसानों को पुलिस ने उठा दिया। इससे गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक पर लेटकर जान देने की धमकी दी। हंगामे की सूचना पर सीओ गौरव सिंह भी पहुंच गए। समझाने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। उन्होंने पारदर्शी तरीके से चुनाव न कराए जाने तक धरना जारी रखने की बात कही है।
विज्ञापन

दूसरे दिन धरना स्थल पर बसपा नेता कुंवर भानु प्रताप सिंह भी किसानों को समर्थन देने पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने तहसील का मुख्य गेट बंद कर दिया। इस वजह से जरूरी काम से तहसील पहुंचने वाले लोग परेशान होते रहे। धरना स्थल पर किसानों ने प्रशासन की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन भी किया।
विज्ञापन

नथपुरा गांव के राहुल कुमार गंगवार ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने पसंदीदा प्रत्याशियों को छोड़कर अन्य सभी के नामांकन खारिज कर दिए। सभी 296 पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने के चलते उनके निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया। सुबह से शाम तक किसान धरना स्थल पर ही डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम पुलिस ने उन्हें हटाने का प्रयास किया तो वह भड़क उठे। प्रदर्शन करने वालों में कुंवर भानु प्रताप सिंह, राहुल कुमार गंगवार, रवि गंगवार, सुभाष गंगवार, भूरे सिंह, विजय, विकास, पूरन लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed