अंधविश्वास: सिर पर कौआ बैठा तो बीवी के मायके दे दी उसकी हत्या की सूचना, शांतिभंग में चालान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजा के फुरसतराम का पूरा गांव के प्रदुम्न उर्फ मंगल सिंह की पत्नी रविता के सिर पर बृहस्पतिवार सुबह कौआ बैठ गया था। प्रदुम्न ने अंधविश्वास में रविता के मायके उसकी हत्या की सूचना दे डाली। मायके वालों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दे दी। हत्या की सूचना पर हलाकान पुलिस मौके पर पहुंच गई।
जांच-पड़ताल में पता चला कि अंधविश्वास के चक्कर में रविता के मायकेवालों को यह सूचना दी गई थी। मेजा थाने के कोतवाल सुनील बाजपेयी ने बताया कि गलत सूचना देने के आरोप में प्रदुम्न के खिलाफ शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई की गई है। चेतावनी भी दी गई है कि अगर, दोबारा इस तरह की हरकत की गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।