{"_id":"5cb48e00bdec22143a680204","slug":"when-tea-became-the-tea-dish-at-the-tea-shop-keshav-prasad-maurya","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब चाय की दुकान पर चाय वाले बन गए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब चाय की दुकान पर चाय वाले बन गए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
Tue, 16 Apr 2019 01:22 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 16 Apr 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
keshav
- फोटो : प्रयागराज
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को कुछ देर के लिए चाय वाले बन गए। अपने आवास से एयरपोर्ट जाने के दौरान उन्होंने अपना काफिला एजी ऑफिस के पास रुकवा लिया। यहां भाजपा नेताओं के साथ वे एसबीआई के एटीएम के सामने एक चाय की दुकान पर उतर गए। इस दौरान केशव ने चाय विक्रेता का हालचाल पूछने के साथ खुद वहां चाय बनाने लगे। उन्हें देख चाय वाला भी हक्का बक्का हो गया। चाय बनाने के बाद डिप्टी सीएम ने खुद ही चाय बांटी और अपने पुराने दिन याद किए।
अलकापुरी स्थित अपने आवास से सुबह दस बजे निकलने के बाद डिप्टी सीएम अचानक एजी ऑफिस के पास रुक गए। उनके काफिले में शामिल किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं थी केशव वहां क्यों रुक हैं। वहां रुकने के बाद उन्होंने अपने साथ चल रहे भाजपा नेताओं से कहा कि आओ चाय पीते हैं। चाय की दुकान पर पहुंचते ही वहां पहले से बैठे लोग डिप्टी सीएम को देखकर चौंक गए। केशव ने सभी से बैठे रहने को कहा।
वहां चाय विक्रेता महानंद यादव के कंधे पर हाथ रखने के बाद उसका हालचाल लिया और खुद ही चाय बनाने लगे। चाय वाले ने भी उनका सहयोग किया। इस दौरान केशव ने कहा कि बचपन में वे अपने पिता के साथ चाय बनाकर बेचते थे। आज चाय बनाई तो वही पुराने दिन याद आ गए। चाय बनाने के बाद कुल्हड़ में उन्होंने अपने साथ आए भाजपा नेताओं को चाय पीने के लिए दी। इस दौरान विधायक संजय गुप्ता, नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, अरुण अग्रवाल, सुबोध सिंह, रवि केसरवानी, श्यामचंद्र हेला, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।