{"_id":"66a6462c2892c2df760b6177","slug":"when-hotel-manager-asked-for-rent-bully-attacked-incident-captured-in-cctv-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : होटल मैनेजर ने किराया मांगा तो दबंग ने किया हमला, घटना सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : होटल मैनेजर ने किराया मांगा तो दबंग ने किया हमला, घटना सीसीटीवी में कैद
Sun, 28 Jul 2024 06:52 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 28 Jul 2024 06:52 PM IST
सार
सिविल लाइंस के एक होटल में उस समय हड़कंप मच गया जब होटल में ठहरे एक व्यक्ति ने मारपीट शुरू कर दी। एक व्यक्ति अपने परिवार संग होटल का कमरा किराए पर ले रखा था, वहीं होटल के मैनेजर ने उस व्यक्ति से कमरे का किराया को मांगा जिससे वह दबंग व्यक्ति आग बबूला हो गया।
विज्ञापन
दबंग ने होटल मैनेजर पर किया हमला।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सिविल लाइंस स्थित एक होटल में रविवार को एक मैनेजर पर हमला कर दिया गया। एक दबंग किस्म का व्यक्ति परिवार के साथ होटल में ठहरा हुआ था। मैनेजर ने उससे किराया मांगा तो वह आग बबुला हो गया। बहस के दौरान ही उसने मैनेजर पर हमला कर दिया। इससे मैनेजर को चोटे आई हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस के एक होटल में उस समय हड़कंप मच गया जब होटल में ठहरे एक व्यक्ति ने मारपीट शुरू कर दी। एक व्यक्ति अपने परिवार संग होटल का कमरा किराए पर ले रखा था, वहीं होटल के मैनेजर ने उस व्यक्ति से कमरे का किराया को मांगा जिससे वह दबंग व्यक्ति आग बबूला हो गया और मैनेजर से क्रोधित होकर बहस करने लगा। मैनेजर ने उस दबंग व्यक्ति को समझने की कोशिश की लेकिन दबंग व्यक्ति ने तुरंत ही मैनेजर को हाथ से थप्पड़ मार कर गिरा दिया और किसी धारदार हथियार से उसके ऊपर प्रहार कर दिया। हमले में मैनेजर बुरी तरह जख्मी हो गया। थाना सिविल लाइंस पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दबंग व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाने गई। मैनेजर को उपचार के लिए अस्पताल भेजा दिया गया।
विज्ञापन