{"_id":"6265aaed61d2312cc37f18c5","slug":"went-to-see-a-sick-relative-thieves-searched-the-house-allahabad-news-ald3316325118","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : घर का ताला तोड़कर 17 लाख के गहने और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : घर का ताला तोड़कर 17 लाख के गहने और नकदी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमार रिश्तेदार को देखने गए थे, चोरों ने खंगाला घर
-करेली में घर का ताला तोड़कर 17 लाख के गहने और नकदी चोरी
प्रयागराज। करेली के भावापुर इलाके में 22 अप्रैल को चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर 17 लाख से अधिक के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घर वाले किसी बीमार रिश्तेदार को देखने उसके घर गए थे। सूचना पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भावापुर में सावित्री गेस्ट हाउस के पीछे रहने वाले हर्षित तिवारी 22 अप्रैल को दिन में अपनी मां के साथ किसी बीमार रिश्तेदार को देखने गए थे। घर में उन्होंने ताला लगा दिया था। दोनों रात में वहीं रुक गए। सुबह पड़ोसियों ने देखा कि हर्षित के घर का गेट खुला हुआ था। पड़ोसियों ने हर्षित को आवाज लगाई। अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो फोन किया गया। हर्षित ने बाहर होने की बात बताई। जब उसने सुना कि घर का गेट खुला है तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। वह तुरंत मौके घर पर पहुंचा। चोरों ने पूरा घर खंगाल कर लगभग साफ कर दिया था। आलमारी और सेफ से ढाई लाख नकद और करीब 15 लाख के जेवरात गायब थे। अन्य मंहगे सामान भी गायब थे। हर्षित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।