{"_id":"823b425a7673cd6aceb99143c0cc1afd","slug":"weather-hindi-news-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का पलटवार, कोहरे की चादर में लिपटा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का पलटवार, कोहरे की चादर में लिपटा शहर
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Tue, 17 Feb 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसंत के महीने में घना कोहरा, सुनने में ही अजीब लगता है लेकिन यह हकीकत है। मौसम ने मंगलवार को अचानक करवट ली। मौसम के बिगड़े मिजाज का असर यह रहा कि शहर ने कोहरे की चादर ओड़ ली। शहरियों की सुबह जब नींद खुली तो घर के सामने घना कोहरा पाया। हालांकि सूरज की गर्मी के आगे कोहरे ज्यादा देर तक टिक नही पाया और थोड़ी देर बाद में छंट गया। तापमान में गिरावट के चलते कोहरा पड़ा हो ऐसा भी नही है।
पिछले तीन चार दिनों से तापमान यथावत है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री और न्यूनतम 13.6 डिग्री दर्ज किया गया। तो सवाल उठता है कि मौसम का मिजाज फिर क्यों बदल गया? और शहरियों को घने कोहरे का सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञानियों की मानें तो पिछले दिनों हुई बारिश के बाद वातावरण में अच्छी खासी नमी व्याप्त है। जिसकी पुष्टि मौसम विभाग के आंकड़ों से भी होती है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम आर्द्रता सौ और न्यूनतम 61 फीसदी दर्ज की गई।
रही सही कसर नम पुरवइया व ठंडी पछुआ के गठजोड़ ने पूरी कर दी। आर्र्दता के इसी उतार चढ़ाव ने कोहरेे की चादर बिखेरी। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक दिनोंदिन बढ़ रहे तापमान के चलते वातावरण में दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में वातावरण में व्याप्त आर्र्दता कोहरे के रूप में सामने आ रही है। हालांकि यह स्थिति अस्थायी है।