फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   weather

जान पर भारी पड़ रही ठंड

Wed, 17 Dec 2014 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 17 Dec 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन
 नगर निगम यमुना बैंक रोड स्थित जिस रैन बसेरा के बिलकुल दुरुस्त और साफ सुथरा होना का दावा कर रहा है, उसके दरवाजों को दीमक चाट गई है और खिड़कियों के शीशे टूटे हुए हैं। मुंडेरा, इलाहाबाद जंक्शन के सामने, फाफामऊ चुंगी के पास के रैन बसेरों की स्थिति भी ठीक नहीं हैं। किसी में ताला बंद हैं तो कहीं दुकानदारों ने रैन बसेरा में सामान रखा है। इनमें गंदगी का अंबार भी लगा है। अलाव का भी कमोबेश यही हाल है। दावा किया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, प्रमुख चौराहों के साथ आवश्यकता के हिसाब से अन्य स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है लेकिन कुछ स्थानों को छोड़ दें तो शहर के ज्यादातर हिस्सों में यह दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


शहर में ठंड की मार लगातार बढ़ी रही है। गरीब, रिक्शा और ट्राली चालकों के साथ राहगीर सर्द रातों में ठिठुर रहे हैं लेकिन शहर में रैन बसेरों से लेकर अलाव की व्यवस्था माकूल नहीं है। यहां सवाल यह है कि जब अफसरों को पहले से पता रहता है कि ठंड कब से शुरू होगी तो इन इंतजामों में देरी क्यों की जाती है। दूसरे उच्चाधिकारी भी रैन बसेरों और अलाव की व्यवस्था मुकम्मल करने के लिए लगातार निर्देश देते रहते हैं फिर इस काम में लापरवाही क्यों हो रही है। अफसरों के पास इसका जवाब नहीं है। रैन बसेरों का रखरखाव देखने वाले नगर निगम के पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान दावा कर रहे हैं कि उनकी स्थिति ठीक है लेकिन सच्चाई इसकी बिलकुल उलट है। अलाव की जिम्मेदारी मुख्य अभियंता लोकेश जैन के पास है। उनका कहना है कि आवश्यकता के हिसाब से इसकी व्यवस्था की जा रही है लेकिन यह कहां हो रहा है, कम ही नजर आ रहा।
विज्ञापन


 अलाव के लिए जिला प्रशासन नहीं गंभीर
शहर में अलाव की व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर निगम की है। इसके लिए लकड़ी का टेंडर काफी पहले होना चाहिए लेकिन अफसर ऐसा नहीं करते। ठंड बढ़ने पर वन विभाग से लकड़ी खरीदी जाती है और कहा जाता है कि सरकारी दर पर लकड़ी ले रहे हैं। अफसरों को जब ठंड पड़ने का पहले से अनुमान रहता है तो टेंडर कराके लकड़ी क्यों नहीं खरीदी जाती, यह बड़ा सवाल है। इसे लेकर जिला प्रशासन जरा भी गंभीर नहीं है, जबकि पिछले कुछ दिनों में कई अधिवक्ता संगठन और सामाजिक संगठनों ने डीएम से भी अलाव की व्यवस्था की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस बूथ पर अलाव आम लोगों के लिए नहीं
नगर निगम की ओर से सिविल लाइंस चौराहा, हनुमान मंदिर चौराहा, घंटाघर, नखास कोहना, खुल्दाबाद, मीरापुर आदि पुलिस बूथों के पास अलाव की व्यवस्था की गई है। इन स्थानों पर समय से अलाव जल जाता है लेकिन यहां पुलिस के कारण आम आदमी सर्दी से बचने के लिए यहां जाने से डरता है।


 नगर निगम ने शहर के विभिन्न हिस्सों में 10 अस्थाई रैन बसेरों का निर्माण तो करा दिया है लेकिन इसमें किसी प्रकार की सुविधा नहीं है। इनमें केयर टेकर भी नहीं रखा गया है। नगर निगम ने इन रैन बसेरों के निर्माण से लेकर संचालन तक का ठेका वाराणसी के एक टेंट व्यवसायी को दिया है। असंगठित कर्मकार श्रमिक यूनियन ने नगर आयुक्त के इस फैसले पर आपत्ति जताई है। यूनियन की बुधवार को रामबाग में हुई बैठक में कहा गया कि पीडी टंडन पार्क, पत्थर गिरजाघर, लक्ष्मी चौराहा, लेबर कोर्ट के सामने, सीएमपी के पास, तेलियरगंज, नैनी, अलोपीबाग आदि में बने रैन बसेरों में अब तक कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed