{"_id":"69cc34a3590c633fc3075756","slug":"waterlogging-on-the-road-due-to-damaged-pipeline-allahabad-news-c-417-1-nan1011-4880-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़क पर जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़क पर जलभराव
Wed, 01 Apr 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
लालगोपालगंज में जहीदपुर मोड़ पर भरा जलनिगम का पानी
- फोटो : samvad
प्रयागराज-रायबरेली मार्ग पर स्थित पुलिस बूथ तिराहा के पास निर्माण कार्यदायी संस्था की लापरवाही आम लोगों पर भारी पड़ रही है। जहीदपुर मोड़ पर जल निगम की अंडरग्राउंड पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। वहीं क्षेत्र के कई गांवों की पेयजल आपूर्ति भी ठप हो गई है।
ग्रामीण डॉ. रामापति त्रिपाठी, अवधेश कुमार साहू, पंकज पटेल, शिव लाल गुप्ता, पवन कुमार, अदनान फारूकी और मोहम्मद खालिद आदि ने बताया कि राजमार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। जेसीबी मशीनों से खोदाई होने से जल निगम की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। जहीदपुर मोड़ पर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे राहगीरों व दुकानदारों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से कमालापुर, बांधपुर, पियरी समेत कई गांव में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। लोगों का आरोप है कि जल निगम और सड़क निर्माण करा रही संस्था के बीच समन्वय की कमी का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।