{"_id":"5759cb294f1c1b17489c5a65","slug":"water-transport-services-will-start-from-allahabad-to-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद से वाराणसी तक के लिए शुरू होगी जल परिवहन सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद से वाराणसी तक के लिए शुरू होगी जल परिवहन सेवा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 10 Jun 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हिमाचल के लिए 18 नए राष्ट्रीय राजमार्गों की सैद्धांतिक मंजूरी दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद से हल्दिया तक के लिए जल्दी ही जल परिवहन सेवा शुरू होगी। इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को इस बात की जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दी। वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के 11 जिलों के पत्रकारों से एक साथ बात कर रहे थे। उन्होंने विभाग की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि नेशनल वाटर-वे के प्रथम चरण में वाराणसी से हल्दिया तक जल मार्ग विकसित किया जा रहा है। इसके लिए विश्व बैंक ने 4250 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए हैं। वाराणसी से लेकर हल्दिया तक जल मार्ग विकसित होने से युरोप सहित दुनिया के कई मुल्कों से वस्तुओं का आयात-निर्यात और आसान हो जाएगा। इसका असर वस्तुओं के दामों पर भी पड़ेगा।
वस्तुओं के दाम कम होंगे। उन्होंने इस बात को भी स्पष्ट किया कि हल्दिया मार्ग को पहले वाराणसी से ही विकसित किया जाएगा। मुख्य योजना में इस जल मार्ग को इलाहाबाद तक विकसित करने को शामिल नहीं किया गया है। वाराणसी तक विकसित होने के बाद इलाहाबाद को मुख्य योजना से (इलाहाबाद-वाराणसी-हल्दिया) जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर उन इलाकों पर लाइटिंग की जाएगी, जहां आबादी है। इलेक्ट्रानिक टोल प्लाजा के बारे में कहा कि देश के 280 स्थानों पर इलेक्ट्रानिक टोल प्लाजा शुरू हो गए हैं, जबकि अन्य स्थानों पर (कुल 380 स्थानों पर) तीन महीने में बेहतर तरीके से शुरू कर दिया जाएगा, जिससे वाहनों का आना-जाना अबाध रूप से हो सके।
उन्होंने इस योजना को पापुलर बनाने की बात कही। जल्दी ही इसके लिए इस्तेमाल होने वाली चिप को सामान्य बाजारों में उपलब्ध करा दिया जाएगा, जिससे कि वाहन संचालकों को आसानी से यह मिल सके। इलाहाबाद से हल्दिया तक जल परिवहन सेवा शुरू करने के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। बातचीत में केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कई सवालों के जवाब दिए। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान आगरा, अलीगढ़, कानपुर, मेरठ, झांसी, गोरखपुर, बरेेली, लखनऊ और वाराणसी जिले से जुड़े पत्रकारों ने भी सवाल-जवाब किए।