{"_id":"66b07cb89c903555ec0afde8","slug":"water-and-mud-filled-in-the-potholes-of-the-highway-become-a-problem-for-the-kanwariyas-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : कांवड़ियों के लिए मुसीबत बना राजमार्ग के गड्ढ़ों में भरा पानी व कीचड़, शिवभक्तों को हो रही दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : कांवड़ियों के लिए मुसीबत बना राजमार्ग के गड्ढ़ों में भरा पानी व कीचड़, शिवभक्तों को हो रही दिक्कत
Mon, 05 Aug 2024 12:48 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 05 Aug 2024 12:48 PM IST
सार
प्रदेश की योगी सरकार कांवड़ यात्रा के प्रति जहां बेहद संवेदनशील है और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को तमाम दिशा निर्देश जारी कर रखा है, लेकिन फूलपुर में प्रयागराज-जौनपुर राजमार्ग पर बनें बड़े-बड़े गड्ढ़े पीडब्ल्यूडी विभाग एवं अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल जरूर उठा रहे हैं।
विज्ञापन
फूलपुर में कांवड़ यात्रा मार्ग पर जलजमाव से शिवभक्तों को हो रही दिक्कत।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज-जौनपुर राजमार्ग पर फूलपुर में पग-पग पर बने बड़े-बड़े गड्ढ़ों में भरा पानी और कीचड़ कांवड़ियों के लिए किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं है। सबसे अधिक परेशानी उन्हे रात के अंधेरे में हो रही है। कई कांवड़िये तो सड़क पर बने पानी भरे गड्ढ़े में गिरकर घायल भी हो चुके हैं, लेकिन लोक निर्माण विभाग के अधिकारी इस गंभीर समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश की योगी सरकार कांवड़ यात्रा के प्रति जहां बेहद संवेदनशील है और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को तमाम दिशा निर्देश जारी कर रखा है, लेकिन फूलपुर में प्रयागराज-जौनपुर राजमार्ग पर बनें बड़े-बड़े गड्ढ़े पीडब्ल्यूडी विभाग एवं अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल जरूर उठा रहे हैं। सड़क पर बनें गड्ढ़ों में बारिश का पानी भर जाने से जहां दिन में भी दुर्घटनाएं हो रही हैं,वहीं कांवड़ियों के लिए बेहद परेशानी का कारण बने हैं।
विज्ञापन
प्रयागराज के दशास्वमेध घाट से जल भरकर जौनपुर के गौरीशंकर धाम सुजानगंज पहुंचने के लिए निकले कांवड़ियों को रात एवं दिन दोनों में मुसीबत झेलनी पड़ रही है। दो दिन के अंदर इन गड्ढ़ों में गिरकर कई कांवड़िया चुटहिल हो चुके हैं। बाबूगंज बाजार, फूलपुर कस्बा, चिरौड़ा आदि बाजार में रहने वाले कई समाजसेवियों ने स्थानीय जन प्रतिनिधियों, पुलिस-प्रशासन एवं पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर सड़क पर बने गड्ढ़ों को भरवाने की मांग की, लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसे लेकर स्थानीय लोगों व कांवड़ियों में नाराजगी है।
विज्ञापन