फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Watchman killed in road accident in Nawabganj, driver fled leaving the vehicle

Accident : नवाबगंज में सड़क हादसे में चौकीदार की गई जान, चालक वाहन छोड़कर फरार

Fri, 02 Feb 2024 06:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Feb 2024 06:11 PM IST
सार

राकेश सरोज(36) पुत्र शिव मूर्ति सरोज निवासी कूढा थाना नवाबगंज स्थानीय थाने में चौकीदार थे। देर शाम वह बाजार से पैदल घर वापस लौट रहे थे। जैसे वह प्रयागराज रायबरेली हाईवे बिछिया गांव के सामने पहुंचे। प्रयागराज से लखनऊ की ओर आ रहे ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक टक्कर मार दिया।

विज्ञापन
Watchman killed in road accident in Nawabganj, driver fled leaving the vehicle
accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाजार से घर लौटते वक्त सड़क हादसे में चौकीदार की मौत हो गई। हादसे की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। सूचना मिलते मंसूराबाद पुलिस मौके पर पहुंची उसके पहले ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन

राकेश सरोज(36) पुत्र शिव मूर्ति सरोज निवासी कूढा थाना नवाबगंज स्थानीय थाने में चौकीदार थे। देर शाम वह बाजार से पैदल घर वापस लौट रहे थे। जैसे वह प्रयागराज रायबरेली हाईवे बिछिया गांव के सामने पहुंचे। प्रयागराज से लखनऊ की ओर आ रहे ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक टक्कर मार दिया। जिसकी मौके पर मौत हो गई। हादसा होते ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग निकला।जिसकी शिनाख्त आसपास के लोगों ने राकेश सरोज निवासी कूढा के रूप में की।

विज्ञापन


थोड़ी देर में हादसे की सूचना घर पहुंची तो लोग बदहवास रह गए। सूचना मिलते मंसूराबाद पुलिस मौके पर आ गई। हालांकि मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ट्रक नंबर व चालक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। मृतक पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। छोटे भाई मुकेश, राजेश, अरुण व कंधई बहन ननकी, नीलम व विटोला मां मालती देवी व बुजुर्ग के पिता का रो रो कर बुरा हाल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मृतक चौकीदारी व मजदूरी करके चला रहा था परिवार

 

मृतक राकेश थाने में चौकीदारी के अलावा मेहनत मजदूरी करके परिवार चलाता रहा।बेटा सनी बेटी सरोज देवी, तुषा व संतोषी व पत्नी गीता देवी के सिर का साया उठ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed