फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Watchful at junction, many trains checked

जंक्शन पर रही चौकसी, कई ट्रेनों में हुई चेकिंग

Mon, 11 Nov 2019 12:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Watchful at junction, many trains checked
जंक्शन पर रही चौकसी, कई ट्रेनों की हुई चेकिंग
विज्ञापन

प्रयागराज। अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट से निर्णय आने के बाद रविवार को भी इलाहाबाद जंक्शन एवं शहर के अन्य स्टेशनों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी ने प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, कालका मेल समेत कई ट्रेनों की चेकिंग की। इस दौरान संदिग्ध दिखने वाले लोगों से पूछताछ की गई। जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक स्थित सीसीटीवी कंट्रोल रूम से भी दिन भर मॉनीटरिंग की जाती रही। जंक्शन के आरपीएफ एसआई अमित द्विवेदी ने बताया कि ट्रेनों में चेकिंग के साथ सभी प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, विश्रामालय आदि को भी खंगाला गया। कहा कि अभी कई रोज इसी तरह से चेकिंग चलती रहेगी। उधर अयोध्या मामले में फैसला आने के बाद दूसरे दिन ट्रेनों में सामान्य दिनों की तरह ही भीड़ रही, जबकि शनिवार को 40 से 50 फीसदी तक भीड़ कम हो गई थी। इसी तरह रोडवेज की बसों में भी शनिवार के मुकाबले यात्रियों की संख्या रविवार को ज्यादा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed