फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Viral became deadly, two died in two days, teacher leader and girl lost their lives

प्रयागराज : वायरल बना जानलेवा, दो दिनों में दो की मौत, शिक्षक नेता और बच्ची की गई जान

Wed, 27 Sep 2023 01:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 27 Sep 2023 01:50 PM IST
सार

बुधवार को सुबह झलवा में रहने वाले दीपक कुमार पांडेय की पुत्री देवांशी पांडेय (10) की वायरल बुखार से मौत हो गई। वह राजरूपपुर में 60 फीट रोड पर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में पांचवीं में पढ़ती थी। वह तीन दिनों से बुखार से पीड़ित थी

विज्ञापन
Viral became deadly, two died in two days, teacher leader and girl lost their lives
हड्डी तोड़ बुखार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज में वायरल बुखार जानलेवा साबित हो रहा है। दो दिनों के भीतर दो लोगों की मौत हो गई। शिक्षक नेता समेत एक बच्ची की बुखार से मौत हो गई है। अस्पतालों में वायरल बुखार के मरीजों की काफी तादात में भीड़ देखी जा रही है। सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी अस्पतालों में भी काफी मरीज इलाज करा रहे हैं। जिले में हड्डी तोड़ बुखार, डेंगू, मलेरिया समेत वायरल बुखार का प्रकोप चल रहा है।

विज्ञापन

 

बुधवार को सुबह झलवा में रहने वाले दीपक कुमार पांडेय की पुत्री देवांशी पांडेय (10) की वायरल बुखार से मौत हो गई। वह राजरूपपुर में 60 फीट रोड पर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में पांचवीं में पढ़ती थी। वह तीन दिनों से बुखार से पीड़ित थी। उसका उपचार चल रहा था। बुधवार को बच्ची ने दम तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया है। 

विज्ञापन


बता दें सोमवार को ईश्वर शरण इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य ऋषिदेव त्रिपाठी की मौत वायरल बुखार से हो गई थी। वह कई दिनों से वायरल से पीड़ित थे। उनका उपचार लखऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के मेडिसिन विभाग के हेड डॉ. मनोज माथुर का कहना है कि वायरल का प्रकोप चल रहा है। बड़ी संख्या में मरीज रोजाना अस्पताल में आ रहे हैं। तनिक सावधानी बरतने से हम इससे बच सकते हैं। जैसे ठंडा पानी न पीएं, मच्छरदानी लगाकर सोएं, फल और जूस का अधिक सेवन करें और दिनचर्या नियमित रखें। तबियत खराब होने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed