फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Villagers kill the accused after strangling him after gang rape in Prayagraj

प्रयागराज में गैंगरेप के बाद बालिका की गला रेतकर हत्या, आरोपी को ग्रामीणों ने किया अधमरा

Fri, 10 Jan 2020 12:17 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 Jan 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Villagers kill the accused after strangling him after gang rape in Prayagraj
बलात्कार - फोटो : concept photo
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव में अपने घर के पास खेल रही छह वर्षीय बच्ची को दो युवक आलू के खेत में उठा ले गए और गैंगरेप के बाद उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। बच्ची के साथ पड़ोस की ही एक अन्य लड़की भी खेल रही थी। उसके जरिए ही घरवालों को इसकी जानकारी हुई। आरोपियों में एक युवक बच्चूलाल का नाम भी पता चल गया। इसके बाद गांव वालों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को किसी तरह भीड़ से छुड़ाया। इधर, मासूम के पिता ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। दूसरे की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली मासूम बृहस्पतिवार की दोपहर पड़ोस की एक अन्य बच्ची के साथ खेल रही थी। इसी बीच वहां दो युवक पहुंचे और बच्ची को घर से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित आलू के खेत में ले गए। वहां दरिंदों ने बच्ची के साथ गैंगरेप किया। चीखने चिल्लाने पर दोनों ने बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दी और भाग निकले। जब काफी देर तक बच्ची नहीं दिखी तो घर वाले खोजबीन करने लगे। पिता ने साथ खेल रही बच्ची से पूछा तो उसने बताया कि बच्चूलाल सरोज उसे ले गया था। उसके साथ एक और आदमी था।
विज्ञापन


परिजन जब आलू के खेत की तरफ गए तो वहां बच्ची अस्त व्यस्त कपड़ों में पड़ी थी। चाकू से उसका गला काटा गया था। अगल-बगल खून पड़ा हुआ था। शव देखकर गांव वाले भड़क गए। उन्होंने बच्चूलाल सरोज को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। उसे अधमरा कर दिया, तब तक पुलिस पहुंच गई। उसे किसी तरह ग्रामीणों से छुड़ाकर थाने लाया गया। सूचना मिलते ही फूलपुर पुलिस के साथ ही एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसपी गंगापार एनके सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नवीन कुमार नायक भी मौके पर पहुंच गए। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्ची के पिता ने फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के पहसी गांव के बच्चूलाल सरोज समेत दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्राधिकारी नवीन कुमार नायक ने बताया कि एक आरोपी पुलिस हिरासत में है, दूसरे की भी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed