{"_id":"680e92c59469d32ec10d49e7","slug":"villager-commits-suicide-due-to-domestic-discord-meerganj-news-c-401-1-mrg1002-1018-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: घरेलू कलह के चलते ग्रामीण ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: घरेलू कलह के चलते ग्रामीण ने की आत्महत्या
Mon, 28 Apr 2025 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज। थाना शाही क्षेत्र के गांव नरखेड़ा में रविवार को अजय सिंह (45 वर्ष) का शव उन्हीं के खेत में खड़े पापुलर के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस की जांच में घरेलू कलह के चलते आत्महत्या की बात सामने आई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि अजय शराब पीने के आदी थे। इस वजह से उनका परिवार वालों से झगड़ा होता। 26 अप्रैल की शाम को विवाद होने के बाद वह घर से चले गए। वह पहले भी कई बार झगड़े में घर छोड़कर जा चुके थे, कुछ समय बाद लौट आते। परिवार वालों ने आसपास तलाश भी की पता न चलने पर घर चले गए। रविवार को सुबह के समय खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने उनका शव फंदे से लटका देखा।
इसके बाद सूचना पुलिस को दीगई। गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही गांव वालों व परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि उन्होंने अजय का नशा मुक्ति केंद्र पर उपचार भी कराया मगर शराब पीने की उनकी लत नहीं छूटी। भाई धीर सिंह ने किसी से रंजिश होने की बात से भी इन्कार किया। अजय के परिवार में पत्नी मोहनदेवी के साथ ही दो बेटे रवि व कपिल और दो बेटियां हैं।