Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vijay Lal last rites were performed after 42 hours

Prayagraj News: 42 घंटे बाद विजय लाल का हुआ अंतिम संस्कार

Mon, 23 Nov 2026 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 23 Nov 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Vijay Lal last rites were performed after 42 hours
मऊआइमा-पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची विधायक गीता शास्त्री
विशानी उर्फ शिकोहाबाद लोकापुर गांव निवासी विजय लाल उर्फ मिंटू पटेल (35) का शव रविवार दोपहर घर पहुंचा। गोली मारकर हत्या के 42 घंटे बाद रविवार दोपहर दो बजे फाफामऊ घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

विजय लाल की शुक्रवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। रविवार करीब 11 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव पुलिस सुरक्षा में गांव लाया गया। शव घर पहुंचते ही बुजुर्ग माता-पिता कन्हैयालाल और राम सखी देवी बेसुध हो गए। पत्नी सरोजा देवी, छह वर्षीय बेटी रिया और तीन वर्षीय बेटी पीयूष की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल
गोली मारकर हत्या के शिकार विजय लाल उर्फ मिंटू पटेल के परिजनों से रविवार को सोरांव विधायक गीता शास्त्री, पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना व अन्य सपा नेताओं ने मुलाकात कर सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपरोक्त नेताओं ने हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो मामले को विधानसभा में उठाया जाएगा।
साथ ही मृतक की विधवा और बच्चों के भरण-पोषण के लिए आर्थिक सहायता, कृषि भूमि और विधवा पेंशन उपलब्ध कराने की मांग की। इससे पहले रानीगंज विधायक आरके वर्मा भी पीड़ित परिवार से मिल चुके हैं। उन्होंने बच्चों के पालन-पोषण के लिए शासन से प्रतिमाह छह हजार रुपये सहायता दिलाने का आश्वासन दिया था।

इस मौके पर बच्चा यादव, आशीष पटेल, सुनील पटेल, बिजलू चौरसिया, राशिद शेखू, छेदी लाल , दीपक कुमार, समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मऊआइमा-पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची विधायक गीता शास्त्री

मऊआइमा-पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची विधायक गीता शास्त्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed