फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Video of remains of preserved animal found in sugarcane field goes viral

Prayagraj News: गन्ने के खेत में संरक्षित पशु के अवशेष होने का वीडियो वायरल

Thu, 23 Nov 2023 02:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 23 Nov 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Video of remains of preserved animal found in sugarcane field goes viral
मीरगंज। सिंधौली की गौटिया में बुधवार को गन्ने के खेत में संरक्षित पशु के अवशेष मिलने को लेकर कई घंटे हंगामा हुआ। खेत में संरक्षित पशु के अवशेष होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो यहां अवशेष नहीं मिले। पुलिस की ओर से अज्ञात तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के रहने वाले दो युवक सुबह गन्ने की फसल में सिंचाई कर रहे थे। खेत की मेड़ पर उन्होंने संरक्षित पशु के अवशेष पड़े देखे। तुरंत ही दोनों ने अन्य ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। संरक्षित पशु के अवशेष मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर पोस्ट कर दिया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद ही जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी समेत अन्य लोग भी जुट गए। हंगामा बढ़ने पर पुलिस गांव पहुंची। गांव वालों का आरोप था कि पुलिस सख्त कार्रवाई नहीं करती। इस वजह से मांस तस्करों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन वह छुट्टा पशुओं की हत्या कर देते हैं। सीओ के समझाने पर वह शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में एसपी ग्रामीण मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मौके पर पशु अवशेष नहीं मिले। वायरल वीडियो के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोटो और वीडियो की जांच कराने के साथ टीम लगाकर खेतों में अवशेष की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed