{"_id":"60a1703c8ebc3e47eb775c3c","slug":"video-of-farewell-of-janghai-police-chowki-incharge-in-prayagraj-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में जंघई चौकी इंचार्ज की विदाई का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में जंघई चौकी इंचार्ज की विदाई का वीडियो वायरल
Mon, 17 May 2021 12:49 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 17 May 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news : लाकडाउन को दरकिनार कर दरोगाजी का भव्य विदाई समारोह हुआ और घोड़े से विदा किया गया।
- फोटो : prayagraj
कोरोना काल और आंशिक लॉकडाउन के बीच तबादले के बाद सरायममरेज थाना क्षेत्र के जंघई पुलिस चौकी इंचार्ज अजय कुमार मिश्र का विदाई समारोह इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। फूल मालाओं से लादकर जंघई पुलिस और ग्रामीण उन्हें घोड़े पर बैठाकर विदा किए। इसका वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मचा है।
लोगों का कहना है कि कोरोना गाइडलाइन का पाठ आम जनता को पढ़ाने वाली सरायममरेज थाना क्षेत्र की पुलिस लॉकडाउन के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रही है। लोगों का कहना है कि लोगों को सड़क पर पैदल चलते देख पुलिस वाले दौड़ा लेते हैं और दरोगाजी खुद घोड़े पर सवार होकर अपना विदाई समारोह करा र हैं।
वहीं चौकी प्रभारी अजय मिश्रा और सीओ हंडिया संतोष सिंह का कहना है कि जंघई में पुलिस अधिकारियों की विदाई घोड़े पर बैठाकर करने की परंपरा है। इस दौरान लोगों की भावनाओं को देखते हुए इसकी महज औपचारिकता पूरी की गई। इस दौरान महज तीन से चार लोग ही मौजूद थे।