{"_id":"66f6d6656eb802f81b0072aa","slug":"vertical-garden-will-be-built-at-shastri-and-phaphamau-pur-allahabad-news-c-3-1-ald1023-465448-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: शास्त्री व फाफामऊ पुर पर बनेगा वर्टिकल गार्डेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: शास्त्री व फाफामऊ पुर पर बनेगा वर्टिकल गार्डेन
विज्ञापन
शास्त्री ब्रिज और फाफामऊ पुल पर चढ़ने से पहले ही लोगों को दिव्यता-भव्यता संग हरी-भरी महाकुंभ नगरी का अहसास होगा। इन पुलों के दोनों ओर एप्रोच मार्ग पर दो-दो किमी तक वर्टिकल गार्डेन लगाने का निर्णय लिया गया है। पीडीए इस पर 4.93 करोड़ रुपये खर्च करेगा।
महाकुंभ आयोजन के दौरान शास्त्री ब्रिज सबसे महत्वपूर्ण मार्गों में से एक होगा। वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़ समेत अनेक जिलों से श्रद्धालु इस मार्ग से आएंगे। वाराणसी से होकर आने वाले देश-विदेश के पर्यटक भी इसी मार्ग से आंएगे। वहीं, लखनऊ से श्रद्धालु फाफामऊ पुल से आएंगे। इस महत्ता को देखते हुए दोनों पुलों के मरम्मत एवं सुंदरीकरण का काम शुरू हो गया है। शास्त्री ब्रिज के पोल पर जल्द महाकुंभ की महत्ता बताने वाली लाइटें लगेंगी। इसी तरह से फाफामऊ पुल को भी सजाया जा रहा है।
28 हजार गमलों में लगे पौधों से सजेगा शहर
महाकुंभ के दौरान शहर के प्रमुख मार्ग भी फूलों व सदाबहार पत्तों वाले गमलों से सजाए जाएंगे। इसके लिए 28 हजार गमले लगाए जाएंगे। एक हजार तो बड़े आकार के गमले होंगे। इस बार बड़े गमले सीमेंट के बजाय प्लास्टिक के मंगाए जाएंगे। 2019 में मंगाए गए सीमेंट के बहुत से गमले खराब हो गए थे। इसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रमुख चौराहों, डिवाइडर पर एक बड़े गमले के चारों तरफ छोटे-छोटे मिट्टी के भी गमले रखे जाएंगे। यह जिम्मेदारी उद्यान विभाग को दी गई है। उद्यान विभाग की ओर से खुसरोबाग, सर्किट हाउस, हाईकोर्ट व राजस्व परिषद परिसर स्थित पार्क का भी सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।