{"_id":"6414b6e5a317aeb4b30cce84","slug":"verdict-on-umesh-pal-kidnapping-case-on-march-28-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : उमेश पाल अपहरण के मुकदमे का फैसला 28 मार्च को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : उमेश पाल अपहरण के मुकदमे का फैसला 28 मार्च को
Sat, 18 Mar 2023 12:22 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:22 AM IST
सार
जिला न्यायालय में शुक्रवार को उमेश पाल अपहरण मामले में बचाव पक्ष की ओर से बहस पूरी होने के बाद विशेष न्यायालय ने फैसले के लिए 28 मार्च की तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन
Prayagraj : उमेश पाल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला न्यायालय में शुक्रवार को उमेश पाल अपहरण मामले में बचाव पक्ष की ओर से बहस पूरी होने के बाद विशेष न्यायालय ने फैसले के लिए 28 मार्च की तिथि निर्धारित की है। हाईकोर्ट के आदेश पर मुकदमे की सुनवाई न्यायाधीश, एमपीएमएलए कोर्ट डॉ. दिनेश चंद्र शुक्ल कर रहे थे।
विज्ञापन
सहायक शासकीय अधिवक्ता सुशील वैश्य ने बताया कि मुकदमे की सुनवाई दिन प्रतिदिन करने के लिए उच्च न्यायालय ने निर्देश जारी किया था। बचाव पक्ष और अभियोजन पक्ष के दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि विशेष न्यायालय ने फैसला सुनाने के लिए 28 मार्च की तिथि तय की है।
विज्ञापन