{"_id":"6ab5950f3b5999a41f06d686","slug":"ventilators-to-be-repaired-again-procurement-department-unaware-allahabad-news-c-3-ald1024-982336-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: फिर रिपेयर होंगे वेंटिलेटर, क्रय विभाग को जानकारी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: फिर रिपेयर होंगे वेंटिलेटर, क्रय विभाग को जानकारी नहीं
Fri, 25 Sep 2026 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में पीएम केयर फंड के वेंटिलेटरों को लेकर गड़बड़झाला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ, जहां वर्ष 2024 में वेंटिलेटरों की मरम्मत के बाद उन्हें शौचालय और अन्य स्थानों पर छुपा दिया गया।
वहीं अब दोबारा वेंटिलेटरों के रिपेयरिंग की तैयारी चल रही है। अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. नीलम सिंह का कहना है कि रोगी हितकारी फंड से 128 वेंटिलेटरों की रिपेयरिंग कराई जाएगी। उधर, क्रय अनुभाग का कहना है कि उनके पास कोई जानकारी नहीं है। अब तक एस्टीमेट नहीं पहुंचा है।
कोरोना संक्रमण के दौरान एसआरएन अस्पताल को उपलब्ध कराए गए पीएम केयर फंड के 153 वेंटिलेटरों का 2023 से ही इस्तेमाल नहीं हो रहा है। मात्र 25 आईसीयू में रखे गए, जबकि 128 वेंटिलेटर अस्पताल में इधर-उधर रख दिए गए थे।
विज्ञापन
सरकारी दबाव बनने पर सीएमसी नहीं होने की वजह से कॉलेज प्रशासन ने करीब 50 लाख रुपये के अतिरिक्त फंड से वेंटिलेटरों की रिपेयरिंग कराई। रिपेयर करने वाली भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड जनवरी, 2025 तक बिल नहीं जमा कर सकी।
इसके बाद देरी से मिले बिल को लखनऊ के डीजी कार्यालय भेज दिया गया। अब अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सभी वेंटिलेटर फिर से क्रियाशील किए जाएंगे। एस्टीमेट तैयार हो गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
शौचालय से हटाए वेंटिलेटर
बृहस्पतिवार को अस्पताल के शौचालय से वेंटिलेटर हटा दिए गए। सिस्टर इंचार्ज ने बताया कि आईसीयू वार्ड की साफ-सफाई चल रही थी इसलिए वेंटिलेटर कुछ दिनों के लिए शौचालय में रखे गए थे।
सभी वेंटिलेटरों को क्रियाशील किया जाएगा। एस्टीमेट तैयार करके क्रय अनुभाग को भेज दिया गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। शौचालय में वेंटिलेटर रखने के मामले में आईसीयू सिस्टर इंचार्ज से स्पष्टीकरण मांगा है। - डॉ. नीलम सिंह, प्रमुख अधीक्षक, एसआरएन अस्पताल
मेरे पास एस्टीमेट नहीं आया है। वेंटिलेटरों की मरम्मत की जानकारी नहीं है। कागजात आने पर ही कुछ बता सकूंगा। - डॉ. अनिल मौर्या, इंचार्ज, क्रय अनुभाग, एसआरएन अस्पताल