फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vegetables drowned in silt, prices doubled, loss estimated at Rs 5 crore

Prayagraj : कछार में डूब गईं सब्जियां, दोगुने हुए दाम, पांच करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान

Fri, 20 Sep 2024 05:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 Sep 2024 05:25 PM IST
सार

कौशाम्बी जिले के मूरतगंज, कोखराज से होते हुए फाफामऊ कछार तक कद्दू, धनिया, लौकी, नेनुआ, मूली आदि सब्जियां प्रमुख रूप से उगाई जाती हैं। बीते एक सप्ताह से कछार का पूरा इलाका बाढ़ के पानी से डूबा हुआ है। इस वजह से किसानों द्वारा उगाई गईं सब्जियां डूब गई हैं।

विज्ञापन
Vegetables drowned in silt, prices doubled, loss estimated at Rs 5 crore
सब्जियां। सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहर में आई बाढ़ की वजह से हरी सब्जियों के दाम दोगुने हो गए हैं। मूरतगंज से फाफामऊ कछार तक की पूरी बेल्ट जलमग्न होने से किसानों को बड़ा झटका लगा है। एक अनुमान के मुताबिक बीते एक सप्ताह में किसानों को पांच करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो गया है। इस बीच बाजार में सब्जियों के दाम बढ़ जाने से लोगों की जेब पर भी असर पड़ा है।

विज्ञापन

कौशाम्बी जिले के मूरतगंज, कोखराज से होते हुए फाफामऊ कछार तक कद्दू, धनिया, लौकी, नेनुआ, मूली आदि सब्जियां प्रमुख रूप से उगाई जाती हैं। बीते एक सप्ताह से कछार का पूरा इलाका बाढ़ के पानी से डूबा हुआ है। इस वजह से किसानों द्वारा उगाई गईं सब्जियां डूब गई हैं।

विज्ञापन

कामोवेश यही स्थित हंडिया, हनुमानगंज, सिरसा आदि इलाकों के कछारी एवं निचले इलाकों की है। इस वजह से थोक मंडी मुंडेरा में लोकल सब्जियों की आवक कम हो गई है। अब यहां मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिलों से ही हरी सब्जियां मंगाई जा रही हैं। इसका असर यह है कि थोक में हरी सब्जियों के दाम दोगुने या इससे अधिक हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़ती सोनू ने बताया कि बीते सप्ताह थोक में कद्दू का दाम तीन से चार रुपये किलो था जो अब बढ़कर आठ से दस रुपये हो गया है। धनिया का दाम भी थोक में 300 रुपये किलो हो गया है। पालक 35 से 40 रुपये किलो तो मूली का दाम थोक में 50 रुपये किलो तक पहुंच गया है।

वहीं, फुटकर बाजार की बात करें तो मंडियों में धनिया का दाम 400 रुपये किलो और पालक 50 से 60, मूली 70 रुपये किलो तक पहुंच गई है। नेनुआ, लौकी का दाम भी चढ़ा हुआ है।

मुंडेरा फल सब्जी व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुशवाहा ने बताया कि बाढ़ की वजह से मंडी में लोकल हरी सब्जियों की आवक कम हो गई है। सब्जियां बाहरी जिलों से ही आ रही हैं। इस वजह से उनका दाम बढ़ा है। कहा कि अब नवरात्र में ही दाम कम होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed