फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vedpat including sacrificially ritual celebrating the Feast

याज्ञिक अनुष्ठान सहित वेदपाठ के बीच मना पर्व

Sun, 30 Aug 2015 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 30 Aug 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
Vedpat including sacrificially ritual celebrating the Feast
इलाहाबाद। शहर की विभिन्न आर्यसमाज संस्थाओं की ओर से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रक्षापर्व श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया। इसी के साथ पखवारे भर चलने वाले वेदप्रचार कार्यक्रम की शुरुआत भी हुई। इसके तहत युवाओं को वैदिक ज्ञान से परिचित कराया जाएगा। आर्य समाज रानी मंडी की ओर से रक्षाबंधन पर्व पर याज्ञिक अनुष्ठान सहित वेद पाठ किया गया।
विज्ञापन


मंत्री डॉ.बीपीसागर के मुताबिक 30 अगस्त को पौधरोपण जबकि 31 अगस्त से पांच सिंतबर तक वेद प्रचार सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान आर्यजन घर-घर जाकर यज्ञ आदि कराए जाएंगे।
विज्ञापन

आर्य उपप्रतिनिधि सभा की ओर से आर्य समाज चौक में  रविवार को वेदकथा, यज्ञ, प्रवचन एवं भजन संध्या होगी। आर्य समाज मुंडेरा बाजार की ओर से रक्षाबंधन के अवसर पर श्रावणी उपाकर्म एवं वेद प्रचार कार्यक्रम शुरू हुआ। आर्य राजेंद्र कपूर की देखरेख में  आचार्य ब्रह्ममुनि ने वेद मंत्रों से देवयज्ञ कराकर यज्ञोपवीत धारण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रजापिता ब्रह्माकुमारियों की ओर से कटरा स्थित सत्कार भवन में भाईयों को राखी बंाधी। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कीडगंज स्थित सेवाकेंद्र की प्रभारी बहन मनोरमा ने राखी बांधकर लोगों को ईश्वरीय संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed