{"_id":"6aae7ed58a484d181c03c9f3","slug":"vedic-scholars-witnessed-a-manifestation-of-lord-hanuman-shandilya-ji-maharaj-remarked-that-those-who-sought-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : वेदपाठियों ने देखी हनुमान अंश, शांडिल्य जी महाराज बोले- सनातन धर्म को बदनाम करने वालों को मिला सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : वेदपाठियों ने देखी हनुमान अंश, शांडिल्य जी महाराज बोले- सनातन धर्म को बदनाम करने वालों को मिला सबक
Sat, 19 Sep 2026 05:53 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 19 Sep 2026 05:53 PM IST
सार
बाबा नीम करौली के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघर से लेकर मल्टीप्लेक्स तक लोगों की लगातार भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
पीवीआर में शांडिल्य जी महाराज ने बटुकों के साथ देखी फिल्म हनुमान अंश।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बाबा नीम करौली के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघर से लेकर मल्टीप्लेक्स तक लोगों की लगातार भीड़ उमड़ रही है। संगम नगरी प्रयागराज में शनिवार को श्रृंगवेरपुर पीठाधीश्वर श्रीमद जगदगुरु नारायणाचार्य स्वामी शांडिल्य जी महाराज ने भी बडी संख्या में अपने शिष्यों के साथ पीवीआर पहुंचकर हनुमान अंश फिल्म देखी।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज देश में जगह - जगह सनातन धर्म को बदनाम करने और उसके खिलाफ काम किया जा रहा है लेकिन इस बीच बाबा नीम करौली के जीवन और उनके चमत्कार पर आई फिल्म हनुमान अंश लोगों को सनातन से रूबरू कराने और गृहस्थ संत की परंपरा के बारे में बताती है।
विज्ञापन
स्वामी शाडिल्य महराज ने कहा कि सनातन धर्म अब बहुत मजबूत हो चुका है। सरकार और लाखों - करोडों सनातन धर्मियों का संरक्षण मिल रहा है ऐसे में लोग बदनाम करने से बाज आये, ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में बाबा नीम करौली के बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। वह प्रभु श्रीराम और हनुमान जी के अनन्य भक्त थे।
विज्ञापन
गुरुकुल के बटुकों को भी यह फिल्म इसीलिए दिखाई जा रही है ताकि वह सनातन धर्म के बारे में और अधिक जान सकें। उन्होंने कहा कि जिस तरह हमारी सरकार सनातन धर्म को संरक्षण और सम्मान दे रही है। उससे सनातन धर्मावलंबियों में उत्साह और विश्वास बढ़ा है। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म को अब नयी दिशा, चेतना मिल रही है। स्वामी शांडिल्य जी महाराज ने कहा है कि बड़ी संख्या में सनातन धर्मी सिनेमाघरों में पहुंचकर हनुमान अंश फिल्म देखें और उसके कलाकारों, निर्माता निर्देशक सहित पूरी टीम को प्रोत्साहित करें।