फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Varanasi Dal Mandi case: DM Varanasi and Municipal Corporation filed reply in High Court

वाराणसी दाल मंडी प्रकरण : डीएम वाराणसी व नगर निगम ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाब, अब 27 अप्रैल को होगी सुनवाई

Sat, 11 Apr 2026 03:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 Apr 2026 03:32 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वाराणसी के दाल मंडी में सड़क चौड़ीकरण मामले में दायर अवमानना याचिका पर डीएम वाराणसी और नगर निगम की ओर से दाखिल किए गए जवाबी हलफनामों को रिकॉर्ड पर ले लिया है।

विज्ञापन
Varanasi Dal Mandi case: DM Varanasi and Municipal Corporation filed reply in High Court
दालमंडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वाराणसी के दाल मंडी में सड़क चौड़ीकरण मामले में दायर अवमानना याचिका पर डीएम वाराणसी और नगर निगम की ओर से दाखिल किए गए जवाबी हलफनामों को रिकॉर्ड पर ले लिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 27 अप्रैल को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की एकल पीठ ने वाजिद अब्बास और अन्य की ओर से दाखिल अवमानना याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए पारित किया।

विज्ञापन


सुनवाई के दौरान न्यायालय ने याचियों के अधिवक्ताओं को प्रशासन की ओर से प्रस्तुत हलफनामों पर अपना प्रति उत्तर दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है। कोर्ट ने दाल मंडी में सड़क चौड़ीकरण से जुड़ीं लगभग 20 से अधिक अन्य अवमानना याचिकाओं को भी एक साथ संबद्ध करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


अदालत ने स्पष्ट किया कि इस बीच राज्य सरकार के पास यह अवसर होगा कि वह शेष सभी संबंधित मामलों में भी अपना विस्तृत जवाब दाखिल कर दे। गौरतलब है कि दाल मंडी क्षेत्र में चौड़ीकरण की प्रक्रिया को लेकर स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने पूर्व में दिए गए न्यायिक आदेशों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए अवमानना याचिकाएं दाखिल की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed