फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vande India derailed due to fog

कोहरे के चलते समय की पटरी से उतरी वंदे भारत

Mon, 20 Jan 2020 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Vande India derailed due to fog
Vande India derailed due to fog
प्रयागराज। कोहरे की वजह से देश में निर्मित पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस समय की पटरी से उतर गई है। इस सप्ताह लगातार तीसरे दिन वंदे भारत विलंबित रही। वंदे भारत के अलावा दिल्ली रूट की अन्य प्रमुख ट्रेनें भी घंटों लेट रही। प्रयागराज, रीवा, ब्रह्मपुत्र मेल आदि ट्रेनें काफी देरी से यहां पहुंची।
विज्ञापन

वंदे भारत एक्सप्रेस शनिवार की तरह रविवार को भी विलंब से यहां पहुंची। रविवार को यह ट्रेन 1.10 घंटे की देरी से इलाहाबाद जंक्शन पहुंची। वाराणसी से आने के दौरान भी ट्रेन 40 मिनट लेट रही। इसके पूर्व सुबह प्रयागराज एक्सप्रेस दो घंटे, रीवा एक्सप्रेस 3.20 घंटे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 2.20 घंटे, शिवगंगा एक्सप्रेस 3.35 घंटे, स्वतंत्रता सेनानी 7.50 घंटे, मुरी एक्सप्रेस 3.25 घंटे, नार्थ ईस्ट 2.30 घंटे तक लेट रही। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनें भी दो से चार घंटे तक लेट रही। ट्रेनों के विलंब से आने की वजह से यात्रियों को भी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed